बिना सिर वाले शख्स संग दिखे अक्षय कुमार, मिस्टर खिलाड़ी ने पूछा- क्या भूत-वूत होते हैं? वीडियो देख चौंके फैंस

Akshay Kumar Bhooth Bangla Viral Video Headless Man Horror Comedy

Akshay Kumar Bhooth Bangla Viral Video: हॉरर-कॉमेडी के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ लौट रही है। उनकी आगामी फिल्म भूत बंगला को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच अक्षय कुमार का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसी से लोटपोट भी कर दिया।

वायरल वीडियो में अक्षय कुमार भगवा रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं और उनके साथ एक बिना सिर वाला शख्स खड़ा दिखाई देता है। वीडियो में अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में सवाल करते हैं कि क्या भूत-वूत होते हैं? इस पर बिना सिर वाला किरदार जवाब देता है कि उसे खुद नहीं पता, क्योंकि बचपन से उसके माता-पिता एक-दूसरे को भूत कहते रहे, लेकिन उसने कभी असल में भूत नहीं देखा।

यूजर्स का रिएक्शन

बिना सिर वाला किरदार आगे कहता है कि ये सब अफवाहें हैं और इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इस डायलॉग और सीन ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया है। इस मजेदार वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे फिल्म का प्रमोशनल स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ अक्षय की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि उन्हें अक्षय और प्रियदर्शन की पुरानी फिल्मों की याद आ गई, जिन्होंने कॉमेडी का नया स्तर तय किया था।

भूत बंगला कब होगा रिलीज

‘भूत बंगला’ का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर इसके निर्माता हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अब दर्शकों को इंतजार है कि क्या पुराने दौर की शानदार कॉमिक टाइमिंग और हॉरर-कॉमेडी का वही जादू दोबारा बिखेर पाएगी या नहीं। फिलहाल, वायरल वीडियो ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Leave a Reply