ट्रेन में ऊपरी बर्थ पर बैठा यात्री वेंडरों की टोकरी से स्नैक्स उठाता दिखा, वायरल वीडियो पर भड़के लोग

Train Passenger Allegedly Stealing Snacks Water Bottles From Vendors Viral Video Civic Sense Debate

Snack Theft Train Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन का एक यात्री कथित तौर पर वेंडरों की टोकरी से स्नैक्स और पानी की बोतलें उठाता नजर आ रहा है।

यह वीडियो एक्स (X) पर ‘Oppressor’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जहां पोस्ट करने वाली महिला ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का व्यवहार अब आम हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे की ऊपरी बर्थ पर बैठा है और नीचे से गुजर रहे वेंडरों को देख रहा है।

ट्रेन में ऊपरी बर्थ पर बैठे युवक ने वेंडरों की टोकरी से स्नैक्स चुराए

जैसे ही वेंडर सिर पर टोकरी रखे गलियारे से गुजरते हैं, यात्री चुपके से कुछ सामान उठा लेता है। वीडियो में वह ऐसा एक से ज्यादा बार करता दिखता है। वेंडर आगे बढ़ते रहते हैं और उन्हें इस बात का पता नहीं चलता। क्लिप में कोई बहस या टकराव नहीं दिखता, लेकिन यात्री की बॉडी लैंग्वेज और बार-बार सामान उठाने की हरकत ने लोगों को नाराज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें :

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि यह सिर्फ गरीबी का मामला नहीं, बल्कि नागरिक समझ और जिम्मेदारी का सवाल है। होने के बाद कई यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेन वेंडर बहुत कम मुनाफे में काम करते हैं और ऐसे नुकसान से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि आसपास बैठे यात्रियों ने रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। ने सार्वजनिक जगहों पर व्यवहार और जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply