चेन्नई में कोरियन महिला के बेटे ने लिया देसी ‘चंपी’ का मजा, प्यारी प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल

Korean Woman Son Enjoys Indian Head Massage Champi In Chennai Viral Video

Korean Kid Enjoy Indian Head Massage : भारत में रह रही कोरियन महिला Jung Ae ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका छोटा बेटा भारतीय स्टाइल हेड मसाज यानी ‘चंपी’ का आनंद लेते नजर आ रहा है।

जंग ए इस समय चेन्नई में रहती हैं और अक्सर भारतीय संस्कृति से जुड़े अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने अपने बेटे का एक ऐसा अनुभव दिखाया, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया।

 

View this post on Instagram

 

कोरियाई बच्चे ने कराई भारतीय मसाज

वायरल वीडियो में बच्चा एक पारंपरिक नाई की कुर्सी पर आराम से बैठा है। नाई सबसे पहले उसके बालों में अच्छी मात्रा में तेल लगाता है। इसके बाद वह तेज और लयबद्ध तरीके से सिर की मालिश शुरू करता है।

कभी हथेलियों से हल्की थपकी, तो कभी उंगलियों से जड़ों तक मसाज- यह वही पारंपरिक भारतीय तकनीक है, जिसे आम बोलचाल में ‘चंपी’ कहा जाता है। मालिश के दौरान बच्चे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान बनी रहती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। कुछ ही देर में उसकी आंखें सुकून से बंद होने लगती हैं और वह पूरी तरह रिलैक्स दिखता है।

ये खबर भी पढ़ें :

बच्चे की खुशी देखकर खुश हुए लोग

पर लोगों को बच्चे की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा पसंद आई। कई यूजर्स ने लिखा कि बच्चे की खुशी देखकर उनका दिन बन गया। कुछ ने मजाक में कहा कि वह तो हफ्ते भर काम करने के बाद भी इतनी राहत महसूस नहीं कर पाते।

की परंपरा लंबे समय से देश के नाई की दुकानों का हिस्सा रही है, जिसे तनाव कम करने और रक्त संचार बेहतर करने में मददगार माना जाता है। यह वीडियो दिखाता है कि सांस्कृतिक अनुभव किस तरह खुशी और अपनापन दे सकते हैं।

Leave a Reply