छोटे-छोटे दिखने वाले दाने, हैं गुणों की खान, कब्ज-पेट दर्द से छुटकारा पाना है, तो कर लीजिए सेवन

किचन में रखे अजवाइन का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने तक ही सीमित नहीं है। अजवाइन में मौजूद तमाम पोषक तत्व सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। बस जरूरी है इस मसाले को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल किया जाए। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से अक्सर परेशान रहते हैं और नेचुरली अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो अजवाइन का पानी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं अजवाइन का पानी- अजवाइन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में डाल दीजिए। अब आपको अजवाइन को रात भर पानी में भिगोए रखना है। अगली सुबह आपको अजवाइन के इस पानी को लगभग 5 से 10 मिनट तक बॉइल करना है। अब आप इस पानी को कप में छान लीजिए और जब ये पानी गुनगुना हो जाए तब इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिला लीजिए।

दूर होगी कब्ज की समस्या- डाइजेशन प्रोसेस को बूस्ट करने के लिए अजवाइन के पानी का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का पानी कब्ज और पेट दर्द की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए भी अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर अजवाइन का पानी गट हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद- अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो भी अजवाइन के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर सर्दी-जुकाम को अलविदा कहने तक, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply