
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में संचालित जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षा परिणाम की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। अंक बढ़ने पर 20 और विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल हुए हैं।
चार मई को घोषित परीक्षा परिणाम व प्रोविजनल मेरिट सूची में 75 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई थी। इसके बाद पुनर्निरीक्षण व पुनर्मूल्यांकन में बढ़े अंकों के साथ 20 और विद्यार्थी अंतिम व फाइनल मेरिट सूची में बढ़ गए हैं। पहले यह संख्या 75 थी और अब 95 हो गई है।
मेरिट के पहले स्थान पर फाइनल सूची में भी एक ही छात्र है, दूसरे स्थान पर दो, तीसरे पर तीन, चौथे पर चार, पांचवें पर तीन, छठे पर 15, सातवें पर नौ, आठवें पर 16, नौवें पर 18 और 10वें स्थान पर 24 विद्यार्थी हैं।
प्रोविजनल मेरिट सूची में पहले स्थान पर एक विद्यार्थी, दूसरे पर दो, तीसरे पर एक, चौथे पर तीन, पांचवें पर चार, छठे पर 15, सातवें पर आठ, आठवें पर 14, नौवें पर नौ और 10वें स्थान पर 10 विद्यार्थी थे। अब 10 स्थान में 12 विद्यार्थी और बढ़े हैं। नौवें में दो और विद्यार्थी बढ़े हैं। आठवें स्थान पर दो व सातवें स्थान पर एक विद्यार्थी बढ़ा है। छठे स्थान की स्थिति यथावत 15 रही। पांचवें स्थान के लिए एक विद्यार्थी कम हुआ है। चौथे स्थान के लिए भी एक विद्यार्थी कम हुआ है। दूसरे व पहले स्थान की स्थिति यथावत रही है।



