
Punjab Free Water Tap Video : पंजाब के एक परिवार की छोटी सी पहल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच इस परिवार ने अपने घर के बाहर एक नल लगाया है, जिससे राहगीरों, डिलीवरी कर्मियों, मजदूरों और आस-पड़ोस के लोगों को मुफ्त में ठंडा पीने का पानी मिल रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गेट के बाहर लगे इस नल से लोग अपनी बोतलें भर रहे हैं या कुछ देर रुककर पानी पी रहे हैं। गर्मी के मौसम में जब तापमान काफी बढ़ जाता है, तब साफ और ठंडा पानी किसी राहत से कम नहीं होता।
View this post on Instagram
घर के बाहर लगाया राहगिरों के लिए नल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @tiles_mason_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक बड़ा सा घर नजर आता है, लेकिन लोगों का ध्यान घर के आकार पर नहीं, बल्कि गेट के बाहर लगे उस नल पर गया है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से प्रभावित हुए कि परिवार ने नल को घर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर लगाया ताकि कोई भी अजनबी या जरूरतमंद व्यक्ति बिना झिझक पानी ले सके। एक शख्स वीडियो में अपनी बोतल भरता दिखाई देता है, जो इस पहल की सादगी और उपयोगिता को दिखाता है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने कमेंट कर जमकर तारीफ की
होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। कई यूजर्स ने परिवार की जमकर तारीफ की और इसे बताया। एक यूजर ने लिखा कि उनके घर पर भी सालों से लोग पानी लेने आते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसका प्रचार नहीं किया।
वहीं कुछ लोगों ने इसे दिखावा करार देते हुए तंज भी कसा। हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि छोटी-छोटी पहलें ही समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है।