यूपी में हाई अलर्ट, खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन:शिया महिलाएं रोईं, बोलीं- शेर था, एक मरेगा, हजार आएंगे


लखनऊ। अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस बीच पुलिस ने पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी किया है। सीएम योगी ने भी रविवार सुबह मीटिंग में अफसरों से एहतियात बरतने को कहा।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई है, जहां शिया समुदाय की आबादी अधिक है। इनमें लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। पुलिस को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए हैं। महिलाएं और पुरुष रो रहे हैं, मातम कर रहे हैं। प्रदर्शकारी ने खामेनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

एक महिला ने चिल्लाते हुए कहा-

जिनकी नस्लों में धोखा और गद्दारी है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उन्होंने खामेनेई को धोखे में मारा। खामेनेई मेरा शेर था, कयामत तक रहेगा। एक मरेगा, हजार खामेनेई आएंगे। लानत है अमेरिका और इजराइल पर। इनकी नस्लें गद्दार-धोखेबाज हैं।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामेनेई के नाम पर रोजाना मजलिस (शोकसभा) का आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ से आज सऊदी अरब जाने वाली सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। दुबई और रियाद की 2-2 फ्लाइटें, जबकि मस्कट, अबू धाबी, दम्माम और शारजाह की 1-1 फ्लाइट कैंसिल की गई है। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली 2 फ्लाइटें भी 4 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

Leave a Reply