होली के मौके पर घर पर इस तरह बनाएं ठंडाई, लोग पूछेंगे रिफ्रेशिंग ड्रिंक की रेसिपी

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों और ठंडी-ठंडी ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है। रंग खेलने के बाद जब गला सूख जाए और शरीर को ठंडक की जरूरत हो, तब एक गिलास ठंडाई ( How To Make Thandai Drink) पूरे मूड को फ्रेश कर देती है। ऐसे में इस बार बाजार से रेडीमेड ड्रिंक लाने की बजाय घर पर ही पारंपरिक अंदाज में ठंडाई बनाएं। ठंडाई बनाने के लिए दूध, बादाम, ड्राइफ्रूट्स और केसर की ज़रूरत होती है। यह मिश्रण आपके गले को ठंडक पहुंचाता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। तो, चलिए नोट कर लीजिए ठंडाई की स्पेशल रेसिपी

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री

8–10 बादाम (भीगे और छिले हुए), 8–10 काजू, 8–10 पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज, 1 बड़ा चम्मच खसखस, 4–5 हरी इलायची, 4–5 काली मिर्च, थोड़े से गुलाब की सूखी पंखुड़ियां, 2 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार), केसर,  1 बड़ा चम्मच सौंफ,  1 लीटर ठंडा दूध

 

ठंडाई बनाने की विधि?

  • एक बाउल में बादाम को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।

  • दूसरे बाउल में काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज, खसखस ​​को 10 मिनट के लिए भिगो दें।

  • 10 मिनट भीगने के बाद बादाम का छिलका हटा दें।

  • सभी सामग्री को मिक्सर जार में डालें और थोड़े से दूध के साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। थोड़ा से दूध में केसर डालें।

  • हरी इलायची, काली मिर्च और सूखे गुलाब की पंखुड़ियों को बारीक पीस लें।

  • अब दूध को उबालें और चीनी डालकर अच्छे से हिलाएं ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए।

  • अब इसमें केसर वाला दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • पेस्ट को दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

  • दूध में पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • और भी रिच स्वाद के लिए थोड़ी सी मलाई या कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते हैं।

  • अगर चाहें तो हल्का सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। सर्व करते समय ऊपर से कटे हुए पिस्ता-बादाम डालें।

     

Leave a Reply