पेट्रोप पंप पर पीना चाहता था’ सिगरेट… कर्मचारी ने मना किया तो नोजल पाइप में लगा दी आग! वीडियो वायरल

रायपुर में एक युवक ने पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर नोजप पाइप में आग लगा दी. इस घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.

Bike Catches Fire at Raipur Petrol Pump photo

Raipur Petrol Pump Fire Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बिरगांव इलाके के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय बाइक सवार युवक की लापरवाही से अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि युवक पंप परिसर के अंदर ही सिगरेट पी रहा था. जब कर्मचारी ने मना किया तो नाराज युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी.

मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उन्होंने तुरंत अग्निशमन यंत्र उठाकर आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया, वरना आग पेट्रोल पंप की मशीनों तक पहुंचकर बड़ा विस्फोट कर सकती थी.

क्या है पूरा मामला?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र क्षत्रिय और इमरान नाम के दो युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे. जैसे ही कर्मचारी ने बाइक का टैंक खोला, धर्मेंद्र ने जेब से सिगरेट निकालकर जलाने की कोशिश की. उसके दोस्त इमरान ने तुरंत उसे रोका, लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र ने लाइटर फ्यूल नोजल के पास ले जाकर आग लगा दी.

 

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

आग देखते ही दोनों युवक और कर्मचारी वहां से भागे, जबकि एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पा लिया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या बड़ा हादसा टल गया?

फुटेज में साफ दिख रहा है कि आग बाइक के टैंक से फैलते हुए पंप मशीन तक पहुंचने लगी थी. समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Leave a Reply