
Khesari Lal Yadav Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना में हुए एक इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन को कथित तौर पर धक्का देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है और अभिनेता के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।
हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव के साथ यूट्यूबर एल्विश यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस व बिग बॉस फेम नीलम गिरी भी शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें सितारे फैंस के साथ बातचीत और मस्ती करते दिखे। हालांकि एक वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसमें खेसारी का रवैया कुछ लोगों को नागवार गुजरा।
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल क्लिप में दिख रहा है कि इवेंट के दौरान खेसारी मंच के किनारे एक कुर्सी पर बैठकर पानी पी रहे होते हैं। तभी एक युवक मोबाइल फोन लेकर उनके पास आता है और सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जैसे ही वह तस्वीर खींचने के लिए आगे बढ़ता है, खेसारी हाथ से उसे पीछे हटाते नजर आते हैं। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उस शख्स को दूर कर देते हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर बंटे लोग
वीडियो में खेसारी कुछ कहते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन शोरगुल के कारण उनकी आवाज साफ सुनाई नहीं देती। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने अभिनेता पर घमंड का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा कि स्टार बनने के बाद रवैया बदल गया है। वहीं दूसरे ने कहा कि बेचारे फैन को एक फोटो दे देते, धक्का देने की क्या जरूरत थी?
खेसारी लाल यादव के समर्थन में उतरे फैंस
हालांकि कई फैंस खेसारी के समर्थन में भी उतरे। उनका कहना है कि इवेंट में भारी भीड़ थी और सुरक्षा कारणों से ऐसा कदम उठाया गया होगा। कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि अभिनेता पहले ही कई फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा चुके थे और संभव है कि वह उस समय सिर्फ आराम करना चाहते हों। फिलहाल इस मामले पर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह वीडियो पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।