Axar – Dube brilliant catch in IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिसके चलते यह मुकाबला हाई स्कोरिंग बन गया है।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कड़ी टक्कर दी। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि इस मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा है।
IND vs ENG: अक्षर पटेल ने पकड़ा बेहतरीन कैच
इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल और विल जैक्स तेजी से रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तभी 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने वाइड यॉर्कर डाली, जिस पर विल जैक्स ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की।
AXAR PATEL HAS TAKEN TWO UNBELIEVABLE CATCHES TONIGHT. 🥶
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra)
गेंद हवा में काफी दूर चली गई, लेकिन अक्षर पटेल ने लंबी दौड़ लगाते हुए शानदार फील्डिंग दिखाई। उन्होंने काफी ग्राउंड कवर करते हुए गेंद तक पहुंचकर हाथ फैलाकर कैच पकड़ा। हालांकि तेज रफ्तार के कारण वह बाउंड्री के बाहर जा सकते थे, इसलिए उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और शिवम दुबे ने कैच पूरा करते हुए विल जैक्स को पवेलियन भेज दिया।
IND vs ENG: हैरी ब्रूक का भी लपका शानदार कैच
इससे पहले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हैरी ब्रूक ने भी एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी। अक्षर पटेल ने इनफील्ड से पीछे की ओर दौड़ लगाते हुए शानदार प्रयास किया और आखिर में कूदकर बेहतरीन कैच लपक लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षर पटेल ने इस कैच को लेने के दौरान करीब 24 मीटर की दूरी कवर की, जो इस मुकाबले के सबसे शानदार फील्डिंग मोमेंट्स में से एक बन गया।