हिमाचल में मर्डर मिस्ट्री से हड़कंप: लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहे सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमिका हिरासत में, पत्नी ने पुलिस को बताए हैरान करने वाले खुलासे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पतलीकूहल में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का निरीक्षण करने पर पुलिस को मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इन निशानों के आधार पर पुलिस को मामला सामान्य मौत का नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत हुआ।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस महिला को हिरासत में ले लिया, जिसके साथ मृतक लिव-इन में रह रहा था। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई अहम साक्ष्य जुटाए, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

इसी बीच मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी टशी पालमो ने पुलिस को अपना बयान दिया। उन्होंने बताया कि उनका पति पिछले करीब पांच साल से आरोपी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और इस दौरान वह घर भी बहुत कम आता था।

पत्नी के बयान के बाद पुलिस अब मृतक के निजी जीवन और दोनों के बीच संबंधों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद या झगड़ा तो नहीं हुआ था, जो इस घटना का कारण बन सकता है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित महिला से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई और मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply