सितंबर के महीने में आप अमृतसर जा सकते हैं. इस दौरान यहां मौसम काफी सुहाना रहती है और सुबहशाम के साथ ही आप दिन के समय भी आराम से अलगअलग जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. खासकर स्वर्ण मंदिर और गोबिंदगढ़ किला, जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर यहां पर घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहें हैं. वहीं अमृतसर अपने खानपान के लिए फेमस है.

हरियाली भरी जगह पर जाना है तो सितंबर में तमिलनाडु के हिल स्टेशन कोडैकानल की ट्रिप प्लान करें. यहां पर इस दौरान तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है जो काफी सुहाना मौसम है. यहां पर बारिश के बाद चारों तरफ हरियाली छाई रहती है और झरने भी पीक पर होते हैं. इसके साथ ही ऑफसीजन है तो आराम से ठहरने की जगहें भी मिल जाती है.

सितंबर में घूमने के लिए महाराष्ट्र का लोनावला भी बेहतरीन जगह है. यहां पर भी झरने, हरियाली इस महीने में कमाल के लगते हैं. बादलों से ढकी चोटियां निहारने का सपना है तो भी ये बेस्ट टाइम रहता है यहां पर आने का, मौसम सुहाना होने की वजह से घूमने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती है और आप आराम से ट्रैकिंग, कैंपिंग कर सकते हैं.

सितंबर से नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली एक्सप्लोर करने का बेस्ट टाइम रहता है. यहां पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है और पके हुए धान के सुनहरे खेत शानदार दृश्य प्रस्तुत करते हैं. यहां आप तारीन फिश फार्म, टैली वैली वाइल्डलाइफ सैंचुरी, मेघना गुफा मंदिर, हापोली बाजार, किले पाखो जैसी जगहें देख सकते हैं. किले पाखो से वैली का शानदार पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है.

सितंबर का महीना राजस्थान की अलगअलग जगहें एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट है. आप इस महीने यहां उदयपुर घूमने जा सकते हैं, जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है. यहां पर आप दो तीन दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. जैसे पहले दिन मॉर्निंग में सिटी पैलेस जाएं, इसके बाद जगदीश मंदिर, पिछोला झील और फिर गणगौर घाट. अगले दिन फतेह सागर झील, करणी माता मंदिर, सज्जनगढ़ पैलेस जैसी जगहों को घूम सकते हैं.