UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। अफसरों को जल्द ही नई पोस्टिंग पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

17 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

संगीता सिंह को अलीगढ़ से हटाकर मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। ओम प्रकाश आर्य को राजस्व परिषद प्रयागराज से मंडलायुक्त, अलीगढ़ बनाया गया है। गौरी शंकर प्रियदर्शी को अब महानदेशिका, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। चैत्रा वी. को आयुष विभाग से हटाकर सदस्य , राजस्व परिषद, लखनऊ नियुक्त किया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। रवींद्र कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद से मुक्त कर दिया गया है।

कुमार प्रशांत सहकारिता के आयुक्त और निबंधक होंगे

मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश जल निगम एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. राज शेखर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम से हटाकर सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम बनाया गया है। कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता का पद सौंपा गया है।

गुरर्ला श्रीनिवासुलु सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग

अमृत पाल कौर संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि.

देवेंद्र कुमार पाण्डेय विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

विवेक श्रीवास्तव विशेष सचिव, पशुधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

अमृत त्रिपाठी सदस्य , राजस्व परिषद, प्रयागराज

ओम प्रकाश राय विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

ये खबर भी पढ़ें: