परफ्यूम की खाली बोतलें फेंकने से पहले एक बार सोचना जरूरी चाहिए, क्योंकि ज्यादातर परफ्यूम की बोतल कांच की होती हैं और उनका डिजाइन भी अलगअलग तरह का बना होता है. यही वजह है कि इनको क्रिएटिव तरीकों से यूज किया जा सकता है. आपको भी अलगअलग ब्रांड के परफ्यूम लगाने का बहुत शौक है और इसी के चलते घर में बहुत सारी कांच की बोतलें जमा हो गई हैं तो जान लें कि इन्हें आप अलगअलग तरीकों से कैसे यूज कर सकते हैं.

परफ्यूम की बोतलों को फेंकने या फिर अलमारी में ढेर लगाकर रखने से बेहतर है कि आप इनका यूज क्रिएटिव तरीकों से करें. इसके लिए बस पहले बोतलों को खाली करके अच्छी तरह से साफ कर लेना है. जिन बोतलों का स्प्रे आसानी से अलग हो रहा है तो उसे खराब न होने दें, क्योंकि ये हिस्सा भी काम आएगा.

कैंडल होल्डर बनाएं या डेकोरेशन करें

आप इन खाली परफ्यूम की बोतलों का कैंडल होल्डर भी बना सकते हैं. अगर ऊपरी हिस्सा थोड़ा चौड़ा है और ये जार की तरह है तो कैंडल होल्डर बनाना परफेक्ट रहेगा. इसके अलावा आप इन बोतलों को डेकोरेशन में यूज कर सकते हैं. ऐसी लाइट की झालरों का यूज करें जो गर्म न पड़ती हो. इन बोतलों के अंदर ये लाइट्स डालकर कनेक्ट करें और अपने रूम को डेकोरेट कर दें.

छोटेछोटे फ्लावर वास बनाएं

आप इन कांच की छोटीबड़ी बोतलों से फ्लावर वास बना सकते हैं. ये ट्रांसपेरेंट होने के साथ पिंक, लेमन ग्रीन जैसे कलर्स में होती हैं, इसलिए बेहद खूबसूरत लगती हैं. इसके लिए मार्केट से बस आपको टिनी फ्लावर्स खरीदने हैं और इसमें लगा देना है. अब आप अपने रूम की वॉल पर होल्डर में ये बोतलें सजा सकते हैं.

Getty Images

रूम फ्रेशनर में करें चेंज

परफ्यूम की बोतल का ऊपरी हिस्सा यानी स्प्रे अगर सही है तो आप इसका यूज करके नेचुरल रूम स्प्रे बना सकते हैं. इसके लिए बोतल में आसुत जल भरें. इसमें अपनी पसंद का कोई भी एशेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर की कुछ बूंदें मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ी सी रबिंग अल्कोहल मिलाएं. बोतल को बंद करें और अच्छी तरह से शेक कर दें. इसके बाद इसे घर में स्प्रे करें.

बड़ी बोतलों का करें ये यूज

अगर आपके पास परफ्यूम की थोड़ी बड़ी बोतल है तो इसे खाली करके अच्छी तरह से साफ करें. अब इसमें पानी भरकर कोई बेल वाला पौधा लगा दें जो पानी में आसानी से ग्रो करता हो. जैसे मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, लकी बैंबू, कोलियस, सिंगोनियम, परफेक्ट रहते हैं.