Rishabh Pant: आईपीएल 2027 के पहले ही दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंटस के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है, लखनऊ सुपर जायंटस ने कुलदीप यादव के बदले ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया है. आईपीएल 2026 खत्म होते ही ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंटस की कप्तानी छोड़ दी थी.

इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि एलएसजी अगले सीजन ऋषभ पंत को रिलीज करने वाली है, लेकिन उसके पहले ही एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिलाड़ियों की अदलाबदली हुई, ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स जाना तय हुआ, लेकिन इसके बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत का फोन उठाना बंद कर दिया.

अक्षर पटेल ने उठाना बंद कर दिया था Rishabh Pant का फोन

ऋषभ पंत की सैलरी लखनऊ सुपर जायंटस में 27 करोड़ थी, लेकिन अब वो सिर्फ 15 करोड़ रूपये में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आने वाले हैं. इस हाईप्रोफ़ाइल ट्रेड के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षर पटेल ने बताया कि डील पक्की होने के बाद पंत के साथ उनकी पहली बातचीत कैसी रही.

अक्षर पटेल ने कहा

“ऋषभ पंत मुझे यह खबर देने के लिए बारबार कॉल कर रहे थे, लेकिन मै अपने बच्चे के साथ समय बीता रहा था, इसी वजह से उसका कॉल नही उठा पाया, लेकिन जब मैंने उसे वापस कॉल किया तो उसने उत्साहित होकर तुरंत इस डील को कन्फर्म करते हुए कहा कि कन्फर्म हो गया भाई, मैं वापस आ रहा हूं.”

अक्षर ने आगे कहा कि एक बात थी, जो वह पंत के साथ शेयर करना चाहते थे, लेकिन फोन कॉल के दौरान कह नहीं पाए. वीडियो में उन्होंने मज़ाक में एक मशहूर हिंदी कहावत के साथ पंत का स्वागत किया कि सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते.

“Bhai, main wapas aa raha hun.” 🥹

Bapu & the whole of Dilli waited to hear just that 💙❤ pic.twitter.com/5k1nDtNUTM

— Delhi Capitals June 23, 2026

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही ऋषभ पंत ने शुरू किया था आईपीएल

ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था, ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2016 में अपने टीम से जोड़ा था, उसके बाद आईपीएल 2024 तक वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही रहे और इस दौरान उन्होंने दिल्ली की कप्तानी भी की, लेकिन आईपीएल 2024 के बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया.

2016 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने पहले कार्यकाल के दौरान पंत ने नौ सीजन में कुल 3,284 रन बनाए, जिससे वे फ्रेंचाइज के लिए अब तक के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बन गए.

आईपीएल 2025 में लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा, लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन पिछले 2 सालों में बेहद खराब रहा. ऋषभ पंत ने 2 सालों में लखनऊ सुपर जायंटस के लिए  581 रन बनाए. कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत ने लखनऊ को 28 मैचों में 10 जीत द‍िलाई, जबकि 18 मैच हारे.