इंस्पेक्टर ने विधवा महिला को बनाया दोस्त, फिर सोया साथ, कुछ महीने बाद हो गया ये कांड, अब नहीं उठा रहा फोन

MP Crime News: एमपी के ग्वालियर में एक बुटीक चलाने वाली महिला से रेप का मामला सामने आया है. झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम की रहने वाली महिला की ओर से आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसका मेडिकल कराया जा रहा है. हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया है.

MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक इंस्पेक्टर ने ऐसा कांड कर दिया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा ने एक बुटीक संचालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए वहीं जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो शादी से मुकर गया. इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

बताया जा रहा है कि आरोप इंस्पेक्टर काफी समय से महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था. इस दौरान उसने कई बार शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई. पीड़िता 8 माह की गर्भवती है.

अब तक पकड़ा नहीं गया आरोपी

झांसी रोड थाना क्षेत्र में आने वाले हरिशंकरपुरम की रहने वाली महिला बुटीक चलाती है. महिला की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसका मेडिकल कराया जा रहा है. हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया है. 

पति के निधन के बाद महिला की हुई इंस्पेक्टर से दोस्ती

जानकारी के मुताबिक महिला के पति का निधन कुछ समय पहले हो चुका है. पति के निधन के बाद उसकी दोस्ती इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा से हो गई. इसके बाद उसके संबध बने और वह गर्भवती हो गई. पीड़िता ने बताया कि उसके बाद रूपेश ने दूरी बना ली. उसके फोन उठाना बंद कर दिए. धमकाना शुरू कर दिया.

पहले से दो बच्चों का पिता है आरोपी इंस्पेक्टर

वहीं रूपेश शर्मा के बारे में बताया जा रहा है कि वह पहले से दो बच्चों का पिता है. पीड़िता के भी पहले से एक बेटा है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। झांसी रोड थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर रूपेश शर्मा पर शादी का झांसा देकर रेप करने की धारा में एफआइआर दर्ज कर ली है.

आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे- एसएसपी

इस मामले पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पीटीएस में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक पर लिव-इन पार्टनर द्वारा रेप की एफआइआर दर्ज कराई गई है. झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज हुई है. जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे.