उत्तराखंड में एक महिला ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया, लेकिन प्रेमी ने किसी और से शादी कर ली. धोखा मिलने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

married woman cheated by lover in pithoragarh

Pithoragarh Crime News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 6 साल की बेटी की मां ने अपने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया, लेकिन बाद में प्रेमी ने किसी और महिला से शादी कर ली. अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामला बलुवाकोट क्षेत्र का बताया जा रहा है. महिला का 2024 में एक युवक से प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो रिश्ते में उसका जीजा बताया जा रहा है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने शादी का भरोसा दिया और महिला को पति से अलग होने के लिए कहा.

महिला को कैसे मिला धोखा?

युवक की बातों में आकर महिला ने फरवरी 2025 में शपथपत्र भी बनाया और जुलाई 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी, लेकिन इसी दौरान युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो वह हैरान रह गई और पुलिस के पास पहुंची.

पीड़ित महिला की एक छह साल की बेटी भी है. पति दिल्ली में नौकरी करता है. महिला का वैवाहिक रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है. प्रेमी के धोखा देने के बाद महिला मुश्किल हालात में आ गई.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

महिला की शिकायत पर पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.