लौकी की सब्जी, पकौड़े से लेकर कोफ्ते तक जैसी कई तरह की स्वादिष्ट डिश लोग बड़े चाव से खाते हैं। लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसमें भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर, विटामिन और बहुत कम कैलोरी पाई जाती है, जिसके कारण यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, बल्कि शरीर को हल्का और एनर्जेटिक भी रखती है।

इस गर्मी थोड़ा स्वादिष्ट बनाएं लौकी का रायता, इस तरह मिनटों में करें तैयार
इस गर्मी थोड़ा स्वादिष्ट बनाएं लौकी का रायता, इस तरह मिनटों में करें तैयार

गर्मी के मौसम में लोग खास तौर पर रायते का सेवन करते हैं, क्योंकि यह शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। आमतौर पर बूंदी, खीरा या प्याज का रायता बनाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो लौकी का रायता भी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान विधि क्या है।

लौकी रायता बनाने की सामग्री
1 मध्यम आकार की लौकी
2 कप दही, ठंडा और अच्छी तरह फेंटा हुआ
आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
आधा चम्मच चाट मसाला या स्वादानुसार काला नमक
1 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच तेल या घी
आधा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
45 करी पत्ते
1 सूखी लाल मिर्च

लौकी रायता बनाने की आसान रेसिपी
लौकी को छीलकर मोटा कद्दूकस कर लें। फिर इसे 1 कप पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 58 मिनट तक उबालें, जब तक यह नरम लेकिन थोड़ी सख्त बनी रहे। इसके बाद इसे छलनी से छान लें और हल्का दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

एक बर्तन में ठंडी दही को अच्छी तरह से फेंटकर चिकना और क्रीमी बना लें। इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, बारीक कटी हुई मिर्च और लौकी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।

अब एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग, करी पत्ते और टूटी हुई सूखी लाल मिर्च डालें। इसे 1015 सेकंड तक भून लें। अब इस गरम तड़के को दही और लौकी के मिश्रण पर डालें और हल्के हाथ से मिला दें।

ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और अतिरिक्त जीरा पाउडर डालें। इसे परोसने से पहले 2030 मिनट तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।