जान्हवी कपूर ने स्ट्रिप डिजाइन वाला नेवी ब्लू कलर का कोऑर्ड सेट कैरी किया है. उन्होंने बैगी पैंट्स के साथ कट स्लीव बेस कोट वियर किया है. उनका ये लुक समर सीजन में ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट है. इस तरह का फॉर्मल लुक काफी स्टाइलिश और सोफेस्टिकेटेड लुक देता है.

गर्मियों में पहनें ऐसे को-ऑर्ड सेट, स्टाइल के साथ कंफर्ट का कॉम्बिनेशन
गर्मियों में पहनें ऐसे को-ऑर्ड सेट, स्टाइल के साथ कंफर्ट का कॉम्बिनेशन

मलाइका और करीना दोनों ही कमाल के फैशन गोल सेट करती हैं. गर्मियों के लिए आप उनकी तरह कॉटन या फिर लिनन के वाइट ट्राउजर स्टाइल पैंट्स और शर्ट को अपने क्लोसेट का हिस्सा बना सकती हैं. इससे आपको कंफर्टेबल लुक भी मिलेगा और ये एस्थेटिक भी लगते हैं. चाहे डे आउट पर जाना हो या फिर रात में पजामा पार्टी करनी हो. गर्मी के लिए ये आपकी बेस्ट चॉइस हो सकता है.

ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा के ज्यादातर लुक्स हाई फैशन स्टेटमेंट देते हैं, लेकिन सिंपल सोबर स्टाइल भी उनपर खूब जंचता है. एक्ट्रेस ने चेक प्रिंट का स्ट्रैपी क्रॉपटॉप और वेलवाटम स्टाइल ट्राउजर कैरी किया है. इस तरह का कोऑर्ड सेट समर वेकेशन के लिए भी परफेक्ट रहता है.

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी फ्लॉलेस से लेकर रॉयल लुक तक में नजर आती हैं. उनका ये समर लुक बेहद क्यूट लग रहा है. एक्ट्रेस ने ग्रीन और वाइट कलर का स्ट्रिप प्रिंट कोऑर्ड सेट वियर किया है. टॉप में बटरफ्लाई डिटेलिंग है तो वहीं सिंपल पैंट स्टाइल ट्राउजर परफेक्ट फिट दे रहा है.

श्वेता तिवारी भी अपने स्टाइल से ध्यान खींचती हैं. एक्ट्रेस का हर लुक स्टनिंग और एस्थेटिक होता है. इस तस्वीर में उन्हें शॉर्ट्स और शर्ट में देखा जा सकता है. जिसमें वो कूल लुक में नजर आ रही हैं. आप भी अपनी समर वार्डरोब में एक ऐसा कोऑर्ड सेट शामिल कर सकती हैं.

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का ये लुक आप ऑफिशियल मौकों के लिए भी रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने जियोमेट्रिक  जिगजैग स्ट्रिप प्रिंट की वाली शर्ट के साथ मैचिंग फॉर्मल पैंट्स कैरी की है. उनका ये ‘प्रिंटऑनप्रिंट’ ट्रेंड वाला कोऑर्ड सेट खूब सूट कर रहा है.