शरीर में पानी की कमी अगर लगातार बनी रहे तो पेट, स्किन और बाकी हिस्सों में समस्याएं बनने लगती हैं. खासतौर पर गर्मी में सलाह दी जाती है कि एक्स्ट्रा पानी पिएं. साथ ही ऐसी फल और सब्जियां खाएं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. वैसे लोग ऐसा भी नाश्ता करते हैं या चीजें खाते हैं जो शरीर में पानी सोख सकती हैं. ये कंडीशन तब बनती है जब आप अपनी बॉडी को नॉर्मली ठीक से हाइड्रेट नहीं रखते हैं. दरअसल, पोहा से मखाना तक कई ऐसे सुपरफूड हैं जिन्हें गर्मी में पचाने के लिए एक्स्ट्रा पानी की जरूरत होती है.

कहीं आप भी पोहा के हेल्दी नाश्ता को करने के बाद कम पानी पीने की गलती तो नहीं करते हैं. गर्मी के कहर के बीच पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी चीजें हैं जो शरीर से पानी को सोख सकती हैं अगर आप बॉडी के वाटर लेवल को ठीक नहीं रखते हैं.
पानी सोखने का काम करती हैं ये चीजें
भुना हुआ मखाना
ये एक स्नैक बन गया है जिसे लंच या शाम के समय शौक से खाया जाता है. लोग घी या ऑयल में इसे भूनते हैं और शौकशौक में काफी खा जाते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इसमें फाइबर काफी होता है और इसका ज्यादा इंटेक फायदे के बजाय नुकसान का कारण बन सकता है. सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि फाइबर कब्ज की शिकायत को कम करता है. लेकिन अगर इसका इंटेक ज्यादा हो तो कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है. ये ड्राई स्नैक है और बॉडी में जाने के बाद पानी को सोखता है. अगर खाने की मात्रा सही है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ज्यादा खाते हैं तो पानी भी एक्स्ट्रा पीना चाहिए.
हेल्दी ब्रेकफास्ट पोहा
भारतीयों का फेवरेट नाश्ता पोहा भी गर्मी में डिहाइड्रेशन की सिचुएशन बना सकता है. डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि ये हेल्दी नाश्ता है लेकिन इसे प्लेन खाने की गलती न करें. ये फाइबर का बेहतरीन सोर्स है लेकिन हाइड्रेशन के लिए इसमें खीरा या दूसरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए. दरअसल, ये चावल से बनने वाली चीज है और इसे पचाने में भी एक्स्ट्रा पानी लगता है. पोहा का नाश्ता करने के साथ फाइबर वाली और चीजें खाएं. एक घंटे बाद पानी पिएं लेकिन सिपसिप करके पीना ही बेस्ट है.
चिकन से बनी चीजें
आप चिकन को उबालकर खाते हैं तो भी शरीर में पानी कमी को हो सकती हैं. इस तरह की प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजों को खाना है तो बॉडी के हाइड्रेशन का भी ख्याल रखें. गर्मी में चिकन जैसे फूड को पचाना आसान नहीं होता. क्योंकि इसे पचाने में हमारे पाचन तंत्र को टाइम और एक्स्ट्रा मेहनत करती पड़ती है. स्लो डाइजेशन अच्छा है लेकिन कुछ चीजें ज्यादा टाइम ले तो भी पाचन तंत्र को नुकसान होता है. चिकन या इससे बनने वाली चीजों में सब्जियों को शामिल करें. इससे फाइबर बढ़ता है और पानी की मात्रा भी बढ़ जाती है.
गर्मी का कहर जारी
उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है. इसलिए सलाह दी जा रही है कि घर से कम ही निकलें और पानी जैसी चीजों का अच्छे से सेवन करें. बॉडी को हिडाइड्रेशन से बचाने के लिए सीजन फ्रूट्स जैसे तरबूज खरबूजा और सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर खूब खाएं. इसके अलावा दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं. अपने बैग में सनस्क्रीन रखें और सिर को कपड़े से ढकना न भूलें. हो सके तो साथ में एक छाता रखें ताकि सीधी धूप आपको बीमार न बना सके.



