माइकल जैक्सन को दुनिया किंग ऑफ पॉप के रूप में जानती है, लेकिन उनकी मौत के समय उनकी वित्तीय हालत काफी खराब थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ऊपर लगभग 450 मिलियन डॉलर का कर्ज था।

450 मिलियन डॉलर का कर्ज… फिर कैसे मौत के बाद भी कमाई कर रहा माइकल जैक्सन का नाम
450 मिलियन डॉलर का कर्ज… फिर कैसे मौत के बाद भी कमाई कर रहा माइकल जैक्सन का नाम

माइकल जैक्सन ने 198090 के दशक में जबरदस्त कमाई की थी म्यूजिक, टूर, किताबें और ATV म्यूजिक कैटलॉग की वजह से उनकी इनकम करोड़ों में थी।

लेकिन उतनी ही तेजी से उनका खर्च भी बढ़ता गया: लग्जरी लाइफस्टाइल , जानवरों और एस्टेट्स पर भारी खर्च, चैरिटी डोनेशन और कानूनी और मैनेजमेंट कॉस्ट के कारणों से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली गई और मौत के समय वे भारी कर्ज में थे।

मौत के बाद कैसे बदली किस्मत?

उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति ने उनके नाम और म्यूजिक को एक बड़े बिजनेस मॉडल में बदल दिया।

  1. उनके अनरिलीज़्ड कॉन्सर्ट रिहर्सल से बनी डॉक्यूमेंट्री ने 265 मिलियन डॉलर की कमाई की। मर्चेंडाइज और म्यूजिक से 100 मिलियन डॉलर और आए इससे कर्ज का बड़ा हिस्सा चुका दिया गया।

म्यूजिक कैटलॉग की बिक्री ATV कैटलॉग Sony को करीब 750 मिलियन डॉलर में बेचा गया, बाद में उनके अपने म्यूजिक राइट्स भी भारी रकम में डील हुए।

  1. पोस्टह्यूमस कमाई नए एल्बम , Cirque du Soleil जैसे स्टेज शो, मर्चेंडाइज और टूरिंग शो से भी कमाई हुई। अब कितनी है संपत्ति?

इन सभी कमाई और डील्स के बाद माइकल जैक्सन की एस्टेट की वैल्यू बढ़कर लगभग 3.5 बिलियन डॉलर हो गई है। यानि मौत के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ती रही।

नई फिल्म Michael और आगे की कमाई

अब उनकी लाइफ पर बनी हॉलीवुड बायोपिक Michael रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके भतीजे ने उनका किरदार निभाया है। फिल्म ने ओपनिंग पर ही मजबूत कमाई की, उनके पुराने गाने फिर से चार्ट्स में ट्रेंड करने लगे। Bohemian Rhapsody जैसी फिल्मों की तरह इससे भी म्यूजिक सेल्स बढ़ने की उम्मीद है।

संभव है कि इस फिल्म का सीक्वल बने और उनकी म्यूजिक लाइब्रेरी और ब्रांड वैल्यू से आगे भी अरबों की कमाई होती रहेगी।