वैभव सूर्यवंशी के खेल की चर्चा भारत ही नहीं पड़ोसी देश में भी होने लगी है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट अब वैभव की बल्लेबाजी से हैरान होकर अनोखे बयान भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बयान ऐसा आया है जिसमें कहा गया कि वैभव के बल्ले में कोई AI Chip है और उसे टेस्ट के लिए भेजा जाना चाहिए। हालांकि, जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं उसको देख यह तो साफ है कि विशेषज्ञ बिल्कुल हैरान होंगे।

इसी हैरानी में पाकिस्तान के जाने माने क्रिकेट विशेषज्ञ नौमान नियाज ने अनोखा बयान दिया है। अपने यूट्यूब लाइव शो में नियाज ने वैभव के बल्ले की जांच के लिए लैब भेजने और टेस्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में कोई इतना विध्वंसक कैसे खेल सकता है। वैभव सूर्यवंशी ने लगाते हुए एक बार फिर अपने नाम पर सभी को सोचने के लिए विवश कर दिया।
क्या बोले पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट?
नौमान नियाज ने कहा,”इसके बारे में सोचिए। क्या है यह बच्चा? उसका बैट चेक करवाइए। जिस तरह वाडा डोप टेस्ट करता है, उसी तरह उन्हें भी लैब भेजिए। शायद उनके बल्ले में किसी एआई चिप का इस्तेमाल किया गया हो। वह लाजवाब है। क्या प्लेयर है और इसी ने मुझे सोचने पर मजबूर किया। जब आप 18 साल के होते हैं तब बॉडी, हड्डियां, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बनना शुरू होते हैं। वह अभी 16 का भी नहीं है। वह तब पैदा हुआ जब विराट वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे। उनके पास पॉवर गेम से ज्यादा तकनीक है।”
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में जलवा
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में अभी तक जलवा देखने को मिला है। पहले 8 मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक ठोक दिया है। हैं। उनके नाम आठ मैचों की 8 पारियों में 357 रन दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 234.87 का है। अभी तक वैभव ने इस सीजन सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा दिए हैं और 31 चौके भी उनके बल्ले से निकले हैं। यही कारण है कि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी की चर्चा हर तरफ हो रही है।
“100 रुपये लूंगा मैं पूरे”: वैभव सूर्यवंशी की बच्चों के साथ मस्ती, फोटो के लिए मांगे पैसे; RR ने शेयर किया वीडियो
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में मैदान के अंदर बल्ले से और मैदान के बाहर अपने मजाकिया अंदाज से चर्चा में बने हैं। उनका एक नया वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया जिसमें वह फोटो के लिए बच्चों से पैसे मांगते दिखे।


