Multani mitti face pack: मुल्तानी मिट्टी में प्राकृतिक शीतलता होती है। इस वजह से गर्मियों में इसे स्किन पर लगाने से सनबर्न, टैनिंग या फिर जलन जैसी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिल सकती है। यह स्किन से अतिरिक्त तेल को सोखकर उसे फ्रेश रखने का काम कर सकती है। स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाती है। स्किन को हाइड्रेटेड और मॉनश्चराइज करती है।

ऐसे में अगर आप इससे फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने का सोच रहे हैं तो आपको इसका सही तरीका पता होना चाहिए। इसे चेहरे पर ही नहीं पूरी बॉडी पर अप्लाई किया जा सकता है। अगर आप को किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम है तो आपको चिकित्सक या एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद ही इसे अप्लाई करना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसे लगाना अवॉइड करें। इसे लगाने के बाद जब स्किन को क्लीन कर लें तब मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। सेंसिटिव स्किन वाले पैच टेस्ट करने के बाद ही इसे लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे बनाएं ?
मुल्तानी मिट्टी 1 बड़ा चम्मच
बेसन 1 बड़ा चम्मच
हल्दी 1/3 चम्मच
कच्चा दूध 2 चम्मच
ऐसे तैयार करें फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी डालें। फिर इसमें बेसन और हल्दी मिलाएं। इसके बाद जरूरत अनुसार कच्चा दूध डालें। इसका आपको स्मूथ पेस्ट तैयार करना है। न तो ज्यादा पतला न ही ज्यादा गाढ़ा। फेस पैक बनाते समय ध्यान रखें कि दूध थोड़ीथोड़ी मात्रा में मिलाएं ताकी पेस्ट गीला न हो। ज्यादा पतला पेस्ट होने पर इसे लगाना मुश्किल हो जाएगा। जब आपका मुल्तानी मिट्टी का स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। इसे आप 15 से 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।



