उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बेहद सख्ती से पेश आ रही है। यूपी पुलिस लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में एक्शन ले रही है। अब यूपी पुलिस ने के खोड़ा इलाके में एक युवक को हिरासत में लिया है। इस युवक पर दूसरे समुदाय की 11 वर्षीय लड़की के दुष्कर्म का आरोप है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी 9वीं कक्षा का छात्र है। उसके खिलाफ किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
एटा में शादी का दबाव बनाने वाला गिरफ्त में
इसी तरह यूपी पुलिस ने एटा के कोतवाली थाना क्षेत्र से आए मामले पर तुरंत एक्शन लिया है। एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक पर दूसरे समुदाय की एक युवती को ऑनलाइन कोचिंग के दौरान अपने जाल में फंसाकर जबरन शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान इमरान कुरैशी पुत्र अजमेरी, निवासी थाना सिकंद्राराऊ के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आरोपी के पास से दो अलगअलग आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जिनमें एक हाथरस और दूसरा मुंबई का बताया जा रहा है।
महराजगंज में ‘लव जिहाद’ के आरोप में दो गिरफ्तार, छात्राओं से जुड़े हैं दो अलगअलग मामले
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ‘लव जिहाद’ के दो कथित मामलों में यूपी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक युवक की तलाश जारी है। ।



