गर्मी के मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस समय शरीर का पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है और तेज गर्मी से शरीर जल्दी थकान महसूस करने लगता है। भारी, तलाभुना और मसालेदार खाना खाने से अपच, गैस, एसिडिटी और शरीर में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में आप पनीर वेज स्टरफ्राई ट्राई कर सकते हैं। यह हल्का होने के साथ ही बनाने में भी काफी आसान होता है। इसे आप सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में ट्राई कर सकते हैं। इसे कई तरह की सब्जियों के साथ हल्का फ्राई करके बनाया जाता है, जिसके चलते इसका पोषक तत्व और भी बढ़ जाता है। यहां पर इसकी आसान विधि बताई गई है।
पनीर वेज स्टरफ्राई बनाने की सामग्री
200 ग्राम पनीर
1 कप शिमला मिर्च
आधा कप गाजर
आधा कप बीन्स
आधा कप ब्रोकली
1 प्याज
1 चम्मच ऑलिव ऑयल या कोई हल्का तेल
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच सोया सॉस
आधा चम्मच नींबू का रस
बनाने की आसान विधि
सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर काट लें, ताकि वे एक साथ और समान रूप से पक जाएं। पनीर को भी मीडियम साइज के क्यूब्स में काटकर अलग रख लें।
अब एक नॉनस्टिक पैन या कड़ाही को मध्यम आंच पर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए, तब उसमें 1 चम्मच तेल डालें और हल्का सा गर्म होने दें।
सबसे पहले स्लाइस किया हुआ प्याज डालें और 12 मिनट तक हल्का पका लें। ध्यान रखें कि प्याज सिर्फ हल्का ट्रांसपेरेंट हो, उसे ज्यादा ब्राउन न करें।
अब गाजर, बीन्स, ब्रोकली डालें और मध्यम आंच पर 23 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इतनी देर में सब्जियां क्रंची हो जाती हैं।
इसके बाद शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर 12 मिनट तक टॉस करें। शिमला मिर्च को ज्यादा न पकाएं, ताकि उसका रंग और क्रंच बना रहे।
अब पनीर के क्यूब्स डालें और बहुत हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि पनीर टूटे नहीं। इसे सिर्फ 12 मिनट तक ही पकाएं, ताकि ज्यादा सख्त न हो।
अब स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें। अगर हल्का सा फ्लेवर बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा सोया सॉस भी डाल सकते हैं। इन सबको अच्छे से टॉस करें।
अब गैस बंद करें, ऊपर से ताजा नींबू का रस डालें और हल्का सा मिक्स करें। इससे डिश में फ्रेशनेस और हल्की खटास आ जाती है।
इसे ऐसे ही सर्व कर सकते हैं या फिर ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया व पुदीना डालकर भी सर्व कर सकते हैं।



