Axar Patel: आईपीएल 2026 में आज रात दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से हुआ. आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 16.3 ओवरों में 75 रनों पर आलआउट हो गई. इसके बाद आरसीबी ने सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 7वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया.

RCB के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अक्षर पटेल ने खोया आपा, केएल राहुल समेत इन 2 खिलाड़ियों को माना हार का जिम्मेदार
RCB के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अक्षर पटेल ने खोया आपा, केएल राहुल समेत इन 2 खिलाड़ियों को माना हार का जिम्मेदार

आरसीबी के खिलाफ मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने इस पर बात की. अक्षर पटेल ने मैच के बाद उस वजह का खुलासा किया, जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को इस शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

Axar Patel ने इन्हें ठहराया RCB के खिलाफ मिली हार का जिम्मेदार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी हार का ठीकरा अपने सलामी बल्लेबाजों पर फोड़ा. उन्होंने टीम के टॉप 4 बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार बताया. वहीं आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जॉस हेजलवुड की तारीफ की. अक्षर पटेल ने मैच के बाद अपनी टीम की हार की वजह बताते हुए कहा कि

“मुझे भी नहीं पता कि क्या हुआ. इसीलिए कहते हैं कि क्रिकेट में हर पल सतर्क रहना पड़ता है. हमें इस मैच को भूलकर आगे बढ़ना होगा. आज के हिसाब से देखा जाए तो इसका असर पड़ा, लेकिन अगर पीछे मुड़कर देखें तो अगर कैच पकड़े गए होते या जीटी के खिलाफ हमने एक रन लिया होता, तो मैच का रुख हमारे पक्ष में होता.”

अक्षर पटेल ने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि

“खेल ऐसा है कि इसमें ‘अगरमगर’ की कोई गुंजाइश नहीं होती है. सकारात्मक रहना होगा, आपका दिन खराब था और पिछले 56 मैचों से सीख लेनी होगी. मुझे हैरानी नहीं हुई, वे विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, हर पिच पर गेंद स्विंग कराते हैं, लेकिन अगर हमारे सलामी बल्लेबाजों या शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने उन्हें डटकर खेला होता तो नतीजा कुछ और हो सकता था.”

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ 3 बल्लेबाज हो दोहरे अंक तक पहुंचे

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरे ओपनर साहिल परख खाता तक नही खोल सके, जबकि नीतीश राणा भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. समीर रिजवी और अक्षर पटेल अपना खाता तक नही खोल सके, वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 5 रनों की पारी खेली.

इसके बाद आने वाले बल्लेबाज अभिषेक पोरल ने 30 रनों की पारी खेली, जबकि डेविड मिलर के बल्ले से 19 और काइल जैमिसन के बल्ले से 12 रन निकले, जबकि कुलदीप यादव ने 3 रनों की पारी खेली.