प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने उनसे कहा है कि उन्हें AK47 से गोली मारेंगे।

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

क्या है पूरा मामला?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष महाराज को AK47 से गोली मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में आशुतोष महाराज ने पुलिस को तहरीर दी है। आशुतोष महाराज का कहना है कि धमकी देने वाला पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग का है। उसने फोन पर कहा कि AK47 से इतनी गोली मारेंगे कि पूरा शरीर पीतल से भर जाएगा। 

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

पहले हो चुकी है नाक काटने की कोशिश 

पहले भी आशुतोष महाराज के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है और उनकी नाक काटने की कोशिश की जा चुकी है। मार्च 2026 में ही रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज लौटते समय ट्रेन के अंदर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस दौरान आशुतोष महाराज ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद करके अपनी जान बचाई थी। उन्हें कई और जगह भी चोटें आई थीं और वह घायल अवस्था में ही प्रयागराज पहुंचे थे। 

हालांकि इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। अविमुक्तेश्वरानंद का कहना था कि हमला कैसे करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया का अटेंशन पाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा था कि मैंने तो अपने समर्थकों से कहा है कि कोई भी शारीरिक नुकसान या हिंसक कार्य ना किया जाए। 21 लाख के इनाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इनाम रखा है वह जाने, मैंने तो कोई इनाम नहीं रखा।

गौरतलब है कि आशुतोष ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल कर रखा है।