अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अभी भी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।
फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में रुबियो ने ईरान के नये प्रस्ताव पर अपनी राय रखी।
ईरान के प्रस्ताव के अनुसार, वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा टालने को तैयार है। इसके बदले उसने मांग की है कि यदि अमेरिका अपनी नाकाबंदी हटा ले और युद्ध खत्म कर दे, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य से अपना नियंत्रण हटा लेगा।

Iran के Hormuz प्रस्ताव पर अमेरिका का कड़ा रुख, Marco Rubio बोले- Nuclear Deal पर कोई समझौता नहीं
Iran के Hormuz प्रस्ताव पर अमेरिका का कड़ा रुख, Marco Rubio बोले- Nuclear Deal पर कोई समझौता नहीं

इस पर रुबियो ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि यदि ईरान में वर्तमान कट्टरपंथी शासन बना रहता है तो वे भविष्य में परमाणु हथियार जरूर हासिल करना चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि असली समस्या का समाधान अभी भी बाकी है और यही मुख्य मुद्दा है।
जब रुबियो से पूछा गया कि क्या ईरान बातचीत को लेकर गंभीर है, तो उन्होंने कहा कि ईरानी पक्ष माहिर वार्ताकार हैं और केवल समय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

रुबियो ने कहा, हम उन्हें ऐसा करने की छूट नहीं दे सकते।
उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी समझौता ऐसा होना चाहिए जो ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार की ओर निश्चित बढ़त हासिल करने से रोके।