कई बार बड़ी अलमारी होने के बावजूद भी वह छोटी लगने लगती है, क्योंकि उसमें रखे सामान व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा होता। खासकर महिलाओं की अलमारी में कपड़ों, साड़ियों, कुर्तियों, दुपट्टों, बैग्स और एक्सेसरीज का बड़ा कलेक्शन होता है। इसमें से कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिनका इस्तेमाल बहुत कम या बिल्कुल नहीं होता, लेकिन फिर भी वे सालों तक अलमारी में पड़ी रहती हैं। धीरेधीरे अनावश्यक सामान जगह घेर लेता है और नई चीजें रखने या रोजमर्रा के कपड़े निकालने में भी परेशानी होने लगती है।

अलमारी से बाहर तो नहीं गिर रहे कपड़े, इन 7 चीजों को तुरंत हटा दें
अलमारी से बाहर तो नहीं गिर रहे कपड़े, इन 7 चीजों को तुरंत हटा दें

ऐसी स्थिति में जरूरी है कि समयसमय पर अलमारी में रखी चीजों की छंटाई की जाए। आइए जानते हैं अधिक जगह के लिए अलमारी को किस तरह व्यवस्थित करें और किन चीजों को बाहर निकालें।

1 सबसे पहले इन कपड़ों को अलग करें
सबसे पहले उन कपड़ों को हटा दें जो फटे हुए हैं, बहुत पुराने हो चुके हैं या अब पहनने लायक नहीं रहे। ऐसे कपड़ों को रखने से न सिर्फ जगह कम होती है, बल्कि नए और जरूरी कपड़ों को व्यवस्थित रखना भी मुश्किल हो जाता है।

2 इन पुराने कपड़ों को भी हटा दें
अगर किसी कपड़े को आपने पिछले 1 साल या दो सीजन में एक बार भी नहीं पहना है, तो इसे भी अलमारी से अलग कर दें। ऐसे कपड़ों को यह सोचकर अलमारी में रखा जाता है कि कभी न कभी इन्हें पहनेंगे। लेकिन असल में वो सालों तक वैसे ही पड़े रहते हैं। इससे अलमारी में अनावश्यक कपड़े इकट्ठा होते रहते हैं और रोज के काम आने वाले कपड़ों को रखना मुश्किल हो जाता है।

3 आउट ऑफ फैशन कपड़े
ऐसे कपड़े जो अब आपके स्टाइल का हिस्सा नहीं रहे या जिनका फैशन समय के साथ पुराना हो चुका है, उन्हें भी अलमारी से हटा देना चाहिए। अगर कपड़े अच्छी हालत में हैं, तो उन्हें किसी जरूरतमंद को दान किया जा सकता है या किसी और तरीके से दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

4 बिना जोड़ी वाले आइटम
अलमारी में अक्सर कुछ ऐसे छोटे सामान रखे होते हैं जिनका पूरा सेट नहीं होता। इसमें सिंगल मोजे या टूटे, खराब हुए एक्सेसरी जैसे बेल्ट, टाई, स्कार्फ आदि। ऐसे आइटम भी अलमारी में जगह घेरने का काम करते हैं। ऐसे में इन्हें भी तुरंत हटा दें, इससे अलमारी में न सिर्फ जगह बचेगी बल्कि व्यवस्थित भी रहेगी।


5 खराब या फटे बैग और बेल्ट
महिलाओं के पास बैग और बेल्ट का अच्छा खासा कलेक्शन होता है। लेकिन समय के साथ जब ये पुराने हो जाते हैं, तो अक्सर इन्हें अलमारी में ही कहीं कोने में रख दिया जाता है। इसमें फटे स्कूल या ऑफिस बैग, टूटे हैंडबैग या फिर क्रेक होकर कमजोर हो चुकी बेल्ट भी शामिल है। इन सामानों को भी अलमारी से तुरंत हटा देना चाहिए, जिससे नए कपड़ों के लिए जगह बनती है।

6 फिट न आने वाले कपड़े
अलमारी से ऐसे कपड़ों को भी हटा देना चाहिए जो शरीर पर ठीक से फिट नहीं आते, चाहे बहुत टाइट हों, ढीले या छोटे। ऐसे कपड़े दोबारा इस्तेमाल में बहुत ही कम आते हैं। ऐसे में यह आपकी अलमारी में फालतू जगह घेर कर रखते हैं। इन्हें किसी को दान कर दें या फिर घर की जरूरत में दोबारा इस्तेमाल करें। इससे अलमारी थोड़ी साफसुथरी लगेगी और साथ ही अन्य कपड़ों को रखने के लिए जगह भी बनेगी।

7 इस्तेमाल न होने वाले गिफ्ट
अलमारी में अक्सर कुछ ऐसे कपड़े या सामान भी जमा हो जाते हैं जो हमें गिफ्ट में मिले होते हैं या फ्री में दिए गए होते हैं। अगर इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है तो इन्हें भी हटा दें।

इन छोटीछोटी चीजों को ध्यान में रखकर आप अपनी अलमारी को व्यवस्थित बना सकती हैं। इससे नए सिर्फ कपड़ों को रखने के लिए जगह बनेगी बल्कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और अन्य चीजें आसानी से मिल जाएंगी।