थलपति विजय की बहुचर्चित फिल्म Jana Nayagan एक नए विवाद में फंस गई है। फिल्म पहले से ही रिलीज पर लगे कानूनी स्टे से जूझ रही थी, और अब इसके लीक मामले ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

‘जन नायकन’ लीक विवाद मामले में 9 गिरफ्तार, एडिटर सस्पेंड
‘जन नायकन’ लीक विवाद मामले में 9 गिरफ्तार, एडिटर सस्पेंड

जांच के अनुसार, अब तक इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

सबसे बड़ा खुलासा यह है कि लीक किसी बाहरी हैकर द्वारा नहीं, बल्कि एक एडिटिंग स्टूडियो के अंदर से हुआ बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर ने बिना अनुमति फिल्म के फुटेज तक पहुंच बनाकर उसे कॉपी किया और आगे शेयर किया, जिससे पूरा कंटेंट ऑनलाइन फैल गया।

इसी बीच, साउथ इंडियन फिल्म एडिटर्स एसोसिएशन ने एडिटर प्रदीप ई. राघव को एसोसिएशन से अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। हालांकि उन पर सीधे लीक का आरोप नहीं है, लेकिन नियमों के उल्लंघन और लापरवाही को इसकी वजह माना गया है।

एसोसिएशन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की सुरक्षा चूक जारी रही, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर असर पड़ सकता है।

फिल्म पहले से ही कोर्ट केस और रिलीज स्टे का सामना कर रही थी, और अब यह लीक विवाद इसके लिए एक और बड़ी चुनौती बन गया है। निर्माताओं के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि लीक हुई कॉपी का बॉक्स ऑफिस पर क्या असर पड़ेगा।