गर्मियों में स्विमिंग पूल और वॉटर पार्क में लोगों का जमघट लगता है। गर्मी से राहत पाने और मस्ती करने के लिए हर उम्र के लोग स्विमिंग पूल में जाते हैं। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजें पता होनी चाहिए। कुछ सावधानी बरतकर आप अपनी स्किन और बालों को स्विमिंग पूल के क्लोरीन वाले पानी से बचा सकते हैं। स्विमिंग पूल में जाने से पहले क्या लगाना चाहिए और स्विमिंग पूल में क्या करें और क्या न करें? इन सवालों के जवाब आइए जानें।

स्विमिंग पूल के क्लोरीन वाले पानी से बालों और त्वचा को बचाने के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां
स्विमिंग पूल के क्लोरीन वाले पानी से बालों और त्वचा को बचाने के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां

स्विमिंग पूल में जाने से पहले क्या लगाना चाहिए?

स्विमिंग पूल में जाने के बाद अक्सर लोग टैनिंग या हेयर फॉल होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में टैनिंग से बचने के लिए हमेशा स्विमिंग पूल में जाने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाएं। इसके साथ ही आपको स्किन पर विटामिन ई और सी से युक्त मॉइश्चराइजर भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप स्किन को होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा सकते हैं।

बालों की सुरक्षा के लिए आपको पूल में जाने से पहले बालों में नारियल का तेल अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको बालों में सिलिकन कैप जरूर पहनना चाहिए। इससे हेयर डैमेज की प्रॉब्लम कम होगी। पूल से बाहर आने के बाद शैंपू करने के बाद कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए।

स्विमिंग पूल में क्या करें और क्या न करें?

स्विमिंग पूल में जाते समय आपको स्विमसूट पहनना चाहिए। कोशिश करें कि पूल में सामान्य कपड़े पहनकर न जाएं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि गीले होने पर ये कपड़े भारी हो जाते हैं। इससे पूल में खतरा पैदा हो सकता है। स्विमिंग सूट को वॉशिंग मशीन में और कपड़ों के साथ न धोएं। पूल से निकलने के बाद बाल्टी में विनेगर सॉल्यूशन डालें और इसमें स्विमिंग सूट को डाल दें।