भारत की महिला बैडमिंटन टीम का उबर कप सफर निराशाजनक अंदाज़ में खत्म हो गया। भारतीय टीम को 16 बार की चैंपियन चीन के खिलाफ 05 से करारी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में पीवी सिंधु ने जोरदार संघर्ष जरूर किया और निर्णायक गेम में बढ़त भी बनाई, लेकिन वह उसे जीत में नहीं बदल पाईं। बाकी खिलाड़ियों ने भी कई मौकों पर चुनौती पेश की, मगर अहम पलों में चूक भारत पर भारी पड़ी और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत को उबर कप में चीन से पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत नहीं भेद पाया चीन की दीवार: पीवी सिंधु की जंग बेकार, 0-5 की हार के साथ उबर कप से बाहर
भारत नहीं भेद पाया चीन की दीवार: पीवी सिंधु की जंग बेकार, 0-5 की हार के साथ उबर कप से बाहर

भारतीय महिला टीम ने मेजबान डेनमार्क से 23 की हार के साथ शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद उसने यूक्रेन पर 41 से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बनाए रखी थी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मजबूत स्थिति में होने का फायदा नहीं उठा पाईं। अन्य खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

ने भारत की तरफ से शुरुआत की, जबकि उन्नति हुडा और तन्वी शर्मा की जगह अन्य दो एकल मुकाबलों के लिए इशरानी बरुआ और देविका सिहाग को टीम में शामिल किया गया। पीवी सिंधु निर्णायक सेट में 1812 से आगे थीं लेकिन आखिर में वह विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झिई से 1621, 2119, 1921 से हार गईं। इससे चीन ने सोमवार को ग्रुप ए के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में 10 की बढ़त हासिल की।

11 अंक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ: पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने बाद कहा, ‘‘यह एक अच्छा मैच था। अगर मैं जीत हासिल करने में सफल रहती तो और भी अच्छा होता। मुझे मौके मिले, लेकिन ऐसा नहीं था कि कुछ अंक आसान थे। हर अंक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। हम वास्तव में एकएक अंक के लिए बहुत संघर्ष कर रहे थे।’’ प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा पहले युगल मुकाबले में विश्व की नंबर एक जोड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग के सामने नहीं टिक पाईं और 1121, 821 से हार गईं।

इशारानी बरुआ ने टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई के सामने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन विश्व में 38वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में 2019 पर एक आसान मौका गंवा दिया। विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी युफेई ने यह मैच 44 मिनट में 2220, 2113 से जीतकर चीन को 30 की अजेय बढ़त दिला दी।

लय बरकरार नहीं रख पाईं देविका सिहाग

दूसरे युगल में त्रिसा जॉली और कविप्रिया सेल्वम की जोड़ी को 59 मिनट तक चले मुकाबले में लूओ जू मिन और झांग शू जियान से 1021, 2112, 1921 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व में 43वें नंबर की खिलाड़ी देविका सिहाग ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह लय बरकरार रखने में विफल रहीं और तीसरे एकल में विश्व में 97वें नंबर की खिलाड़ी जू वेन जिंग से 2119, 1721, 1021 से हार गईं। भारत की निगाहें अब पुरुष टीम पर टिकी हैं जो थॉमस कप में ग्रुप ए में अपने आखिरी मुकाबले में चीन का सामना करेगा।

2022 में भारतीय महिला टीम बनी थी चैंपियन

2022 की चैंपियन ने ऑस्ट्रेलिया पर 50 की शानदार जीत से पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। भारत और चीन इस ग्रुप में शीर्ष पर हैं। भारत ने कनाडा पर 41 से जीत के साथ शुरुआत की थी। चीन ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 50 से हराया था। उसने सोमवार को कनाडा को 41 से पराजित किया। भारत और चीन अब बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगे, जिससे ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने माना कि टीम का 4 ओवर में 6 विकेट गिरना हैरान करने वाला था और अब खिलाड़ियों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी।