आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाकर पहले से ही टॉप पर मौजूद हैं। वहीं 15 वर्षीय खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में भी बतौर टीनेजर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। अगर मंगलवार को वैभव पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 छक्के और लगा देते हैं तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

वैभव सूर्यवंशी बतौर टीनेजर 100 छक्के लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी वैभव का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है और उनके नाम 94 छक्के दर्ज हैं। वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज, डेवाल्ड ब्रेविस और इशान किशन भी टॉप 5 में शामिल हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की विश्व विजेता भारतीय टीम के कप्तान भी लिस्ट में 10वें स्थान पर मौजूद हैं।
T20 में 19 की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
IPL 2026 में वैभव का जलवा जारी
वैभव सूर्यवंशी का जलवा अभी तक आईपीएल 2026 में जारी है। उनके नाम 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन दर्ज हैं। पहले 39 मैचों के बाद वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तक 31 चौके और सर्वाधिक 32 छक्के भी दर्ज हैं। वैभव के नाम आईपीएल में ओवरऑल अभी तक 15 पारियों में 609 रन दर्ज हो चुके हैं। पिछले सीजन 2025 में वैभव ने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे। पिछले मैच में लगाते हुए वैभव ने 1000 टी20 रन भी पूरे कर लिए थे।
“वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में AI Chip, टेस्ट के लिए भेजो”: पाकिस्तानी विशेषज्ञ का अनोखा बयान
वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी देख हर कोई उनका फैन बन रहा है। कई लोग उनकी बल्लेबाजी से हैरान भी हैं। वैभव के 36 गेंद पर शतक के बाद पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने उनका बल्ला चेक करने की बात कही है।


