UttarPradesh: महिला आरक्षण बिल का विपक्ष के द्वारा विरोध करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका गया। हाल ही के दिनों में महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर BJP नेत्री व उनके समर्थकों द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव का प्रदर्शन कर बहराइच में पुतला फूंका गया था। जिसमें वह पुतला जलाते वक्त आग में झुलस गई थी, उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा हैं।

UP News: जिस नेता का BJP नेत्री नें जलाया पुतला, उन्हीं से मिलने अस्पताल पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव…
UP News: जिस नेता का BJP नेत्री नें जलाया पुतला, उन्हीं से मिलने अस्पताल पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव…

बता दें, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर बीजेपी नेत्री अनुपमा जायसवाल का हालचाल लिया। अनुपमा जायसवाल, जो बहराइच में महिला आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं, उनकी हालत को देखकर अखिलेश यादव भी भावुक हो गए। अखिलेश यादव नें BJP नेत्री से मिलने के बाद ट्विटर पर पोस्ट साक्षा किया। जिसमें उन्होंने लिखा हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।

हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है… pic.twitter.com/4lfmjx5HoK

— Akhilesh Yadav April 28, 2026

बता दें, अखिलेश यादव से मिलने के बाद अनुपमा ने कहा, “जिसका पुतला जलाया, वही नेता आज सामने खड़ा है, यह मेरे लिए भावुक क्षण है।” उन्होंने इस हादसे में अपनी स्थिति और संघर्ष को साझा किया। अनुपमा जायसवाल को गंभीर जलन के बाद मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

किसी भी राजनीतिक दावे से ऊपर, इस मुलाकात ने एक मानवीय पहलू को सामने रखा, जहां दोनों नेताओं ने अपनेअपने विचार साझा किए और इस दुखद घटना के बाद एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। अनुपमा के लिए यह एक बडी राहत की बात है कि उनके साथ हुई इस दुखद घटना के बावजूद अखिलेश यादव ने उनकी परवाह की।