राघव चड्ढा इस वक्त काफी चर्चा में हैं। राज्यसभा सांसद ने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ते हुए भाजपा से हाथ मिल लिया है। इस बीच लोगों में उनके राजनीतिक जीवन से लेकर निजी जीवन तक को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है और इंटरनेट पर उनके बारे में कई तरह के सवाल सर्च किए जा रहे हैं। राघव चड्ढा खानपान को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बताते हैं कि उनके घर पर खास तरह से मैंगो शेक बनाया जाता है।

दरअसल, यूट्यूब चैनल ‘कर्ली टेल्स‘ पर जानीमानी कंटेंट क्रिएटर और फूड ब्लॉगर काम्या जानी ने कुछ समय पहले राघव चड्ढा के घर पर उनका इंटरव्यू लिया था। इस दौरान खानपान को लेकर कई सारी बातें हुईं। इसी दौरान राघव चड्ढा ने बताया कि वह किस तरह से मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं।
काम्या जानी को राघव चड्ढा बताते हैं कि उनके घर में एक स्पेशल मैंगो शेक बनता है। साधारण दूध की जगह बादाम के दूध से मैंगो शेक बनता है। राघव चड्ढा का कहना है कि वह सब कुछ खातेपीते हैं, लेकिन हर व्यंजन में हेल्दी चीजें मिलाई जाती हैं। आइए जानते हैं बादाम दूध मैंगो शेक बनाने की आसान विधि क्या है।
बादाम दूध मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री
2 मध्यम आकार का पका हुआ आम
2 कप ठंडा बादाम दूध
23 चम्मच गुड़ पाउडर या शहद
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
45 बर्फ के टुकड़े
कटे हुए बादाम व पिस्ता
बादाम दूध मैंगो शेक बनाने की आसान विधि
स्टेप1
सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें। छिलका उतारकर गूदा निकाल लें और छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रहे कि आम पूरी तरह पका और मीठा हो, इससे शेक का स्वाद बेहतर बनता है।
स्टेप2
मिक्सर जार में आम के टुकड़े डालें। अब उसमें ठंडा बादाम दूध डालें और साथ ही शहद या गुड़ पाउडर मिलाएं। यदि आप फ्लेवर बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
स्टेप3
अब सभी सामग्री को 12 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक शेक एकदम स्मूद न हो जाए। अगर आप ठंडा शेक पसंद करते हैं, तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर ब्लेंड कर लें।
स्टेप4
तैयार मैंगो शेक को गिलास में डालें और ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं। चाहें तो थोड़ी केसर भी डाल सकते हैं।
इसे थोड़ा गाढ़ा बनाने के लिए 45 भीगे हुए बादाम भी ब्लेंड कर सकते हैं। ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए थोड़ा सा केला भी मिला जा सकता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह मैंगो शेक गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने और ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मदद कर सकता है।



