नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में गुरुद्वारे में शादी की थी। उस समय इनकी शादी की खबर सभी के लिए चौंकाने वाली थी। दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी, इसलिए उनकी अचानक शादी चर्चा का विषय बन गई।

शादी के सिर्फ छह महीने बाद उन्होंने अपनी बेटी मेहर का स्वागत किया, जिसके बाद नेहा की प्रेग्नेंसी के समय को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। हाल ही में इस कपल ने अपनी अनोखी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे सालों की दोस्ती और प्रेग्नेंसी ने उन्हें साथ ला दिया।
भारती सिंह और हर्ष लंबाचिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अंगद ने कहा, “मैं 8 साल तक नेहा के पीछे था। इतने सालों तक कोशिश करता रहा, लेकिन उसने कभी हां नहीं कहा। वह अपने काम में बहुत व्यस्त थी।”
अंगद बेदी की नेहा से पहली मुलाकात
अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए अंगद ने कहा, “जब मैंने उसे पहली बार देखा, तो लगा ये बहुत खूबसूरत है। ये ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी और मैं पीछे खड़ा होकर देख रहा था कि क्या शानदार अंदाज है। मुझे उसके दौड़ने के स्टाइल से प्यार हो गया था। मैंने सोचा, यह तो एक एथलीट है।”
नेहा ने माना कि उस समय उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर था। उन्होंने कहा, “मैं सोचती थी कि मुझे उठना है, एक्सरसाइज करनी है, काम पर जाना हैमेरा पूरा फोकस सिर्फ काम पर था। ऐसा नहीं था कि मैं सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहती थी, लेकिन अगर रास्ते में कोई दिलचस्प इंसान मिलता, तो ठीक था।”
अंगद ने उनके करीब आने के लिए उनके साथ काम भी किया। उन्होंने बताया, “उसने मुझे एक फिल्म करने के लिए कहा और बोला कि कोई नैरेशन नहीं होगा, बस सेट पर आ जाना। मैं गया। मैंने सेट पर उसके साथ समय बिताया, लेकिन उसकी मां भी वहां थीं। मैं ज्यादा समय उसकी मां के साथ बिताने लगा। मैंने सोचा, अगर उसकी मां इतनी अच्छी हैं, तो वह भी अच्छी ही होगी।”
फिर भी बात आगे नहीं बढ़ी। अंगद ने कहा, “उसके आसपास 56 दिलचस्प लोग थे। मैं तो उसकी नजरों में भी नहीं था।” उन्होंने आगे बताया कि नेहा के मातापिता भी उन्हें मंजूरी दे चुके थे। “मैं उसके मातापिता के पास गया और उन्होंने कहा, ‘हमें कोई दिक्कत नहीं है, उससे पूछो।’ लेकिन उसने मुझे सालों तक साइड में रखा।”
प्रेग्नेंसी के कारण हुई शादी
ने कहा, “मैं कहना चाहती हूं कि शुक्र है हम प्रेग्नेंट हुए। हमारी बेटी वह आशीर्वाद है जिसने हमारी लव स्टोरी को जन्म दिया। वरना इंसान हमेशा इधरउधर तलाशता रहता है। जिस प्यार को आप ढूंढ रहे होते हैं, वह आपके बिल्कुल पास होता है, लेकिन हम हमेशा दूर देखते हैं। वह पूरे समय मेरे पास ही था।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी बेटी ने ही हमें एक किया, क्योंकि जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो हमने सोचा बस अब शादी कर लेते हैं। पूरा ब्रह्मांड पहले उसके लिए, फिर मेरे लिए और फिर हम दोनों के लिए साथ आ गया।” अंगद ने मजाक में कहा, “मैं उसकी प्रायोरिटी लिस्ट में टॉप 5 में हूंपहले बच्चे, फिर काम, फिर मातापिता, फिर घर और फिर मैं।” इस पर नेहा ने मुस्कुराते हुए कहा, “पहली प्राथमिकता परिवार है, दूसरी काम… और मैं।”
नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी और शादी पर की थी बात
पहले भी अपनी अचानक हुई शादी, प्रेग्नेंसी और उस पर हुई चर्चाओं पर खुलकर बात कर चुकी हैं। पीपिंग मून से बातचीत में उन्होंने कहा था, “मैं साफ कर देना चाहती हूं, हां मैं शादी से पहले प्रेग्नेंट थी, और यह बिल्कुल ठीक है।”



