नेल पेंट कई बार रखेरखे गाढ़े हो जाते हैं या फिर सूख जाते हैं। इनमें से कई तो हमारे फेवरेट होते हैं, ऐसे में इन्हें फेंकने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। क्या आपको पता है आप सूखे या गाढ़े नेल पेंट को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, नेल पेंट को रीयूज करने के लिए आपको इसे सही करना पड़ेगा। अब आप सोचेंगे कैसे, वो भी बहुत मुश्किल काम नहीं है। अलमारी में रखे पुराने नेल पॉलिश को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए क्याक्या कर सकते हैं ट्राई, आइए जानें इसके बारे में।

बोतल को गुनगुने पानी में रखें
जब आपकी नेल पेंट सूख जाए तो एक बाउल में हल्का गुनगुना पानी लें। फिर नेल पेंट की बंद बोतल को 510 मिनट तक उसमें रख दें। ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से नेल पेंट थोड़ा पतला हो सकता है। इससे यह दोबारा इस्तेमाल करने लायक बन सकता है।
नेल पॉलिश थिनर का इस्तेमाल करें
गाढ़ी नेल पेंट को दोबारा सही करने के लिए आप मार्केट में मिलने वाला नेल पॉलिश थिनर भी यूज कर सकते हैं। इसकी 3 बूंदें नेल पेंट की बोतल में डालने से यह सही हो सकती है। इसे डालकर बोतल को हल्के से रोल करें । इससे नेल पेंट की consistency वापस आ जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
बोतल को रोल करें, जोर से हिलाएं नहीं। नेल पेंट को दोनों हथेलियों के बीच हल्के से रोल करें। जोर से हिलाने से उसमें एयर बबल्स बनते हैं, जिससे नेल पेंट सही से नहीं लगता। नेल पेंट को ठंडी और सूखी जगह पर रखें। सीधी धूप और ज्यादा गर्मी से दूर रखें। हर इस्तेमाल के बाद ढक्कन टाइट बंद करें। आपको कभी सूखी या गाढ़ी नेल पेंट में नेल पेंट में रिमूवर नहीं डालना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें बहुत ज्यादा थिनर न डालें। इससे रंग और क्वालिटी खराब हो सकती हैं।



