गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इनमें 9992 सीटें हैं। भाजपा ने अब तक 6161 सीटें जीत ली हैं।

कांग्रेस के खाते में 1315 और अन्य को 592 सीटें मिली हैं। इस चुनाव भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उसे 380 सीटों पर जीत मिली है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन बहन नयनाबा जडेजा राजकोट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार गई हैं।
अहमदाबाद एलडीएस कॉलेज के काउंटिंग सेंटर के पास पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थप्पड़ भी मारा।
भरुच के पालेज तालुका पंचायत सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 1 वोट से जीत मिली।
भेसन सीट पर बीजेपी के पूर्व विधायक भूपतभाई भयानी की हार हुई, आम आदमी पार्टी के दिनेश रूपारेलिया ने 1700 वोटों से हराया।
जामनगर नगर निगम वार्ड12 में AAP के असलम खिलजी और कांग्रेस के अल्ताफ खफी जेल में रहते हुए चुनाव जीते, दोनों पर गुजरात अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
चूड़ियां बेचने वाली संशीबेन कांगशिया बहुचराजी नगरपालिका के वार्ड4 से पार्षद बनीं।
भाजपा का सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा
भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया है। वहीं, 9 नए नगर निगमों आनंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, नवसारी, पोरबंदरछाया, सुरेंद्रनगरवधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है।



