Chicken Masala Powder Recipe: चिकन खाने के बहुत सारे लोग शौकीन होते हैं। इसमें स्वाद का सारा खेल होता है मसाले का। अगर आपका मसाला दमदार है तो टेस्ट अपने आप ही आएगा। नहीं तो कितना भी रेसिपी देखकर बनाएं बाजार जैसा स्वाद नहीं आएगा। कई लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि चिकन मसाला पाउडर वेज है या नॉनवेज? क्या इसे किसी डिश में इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं, अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो आइए जानें इसका जवाब और घर में चिकन मसाला पाउडर बनाने का सही तरीका।

वेज या नॉनवेज होता है चिकन मसाला पाउडर?
चिकन मसाला पाउडर पूरी तरह से वेज होता है। इसमें नॉनवेज जैसा कुछ भी नहीं होता है। इसे बनाने में ऐसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं जो इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करती हैं। इसमें कई तरह के खड़े मसाले यूज होते हैं। स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए कई मसाले यूज होते हैं। आप इसे किसी और सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चिकन मसाला पाउडर बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
3 बड़े चम्मच धनिया के बीज
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
½ छोटा चम्मच मेथी दाना
½ छोटा चम्मच काली मिर्च के दाने
½ छोटा चम्मच सफेद काली मिर्च के दाने
1 छोटा चम्मच सौंफ के बीज
3 से 4 तेज पत्ते
6 से 7 लौंग
6 से 7 हरी इलायची
गदा फूल
जायफल
2 दालचीनी की छड़ें
2 काली इलायची के बीज
1 छोटा चम्मच खसखस
7 से 8 काजू
8 से 10 सूखी लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच नमक
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
इस तरह घर पर बनाएं चिकन मसाला पाउडर
चिकन मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर गरम करें। इसके बाद आपको उसमें सूखी मिर्च को डालना है। इसे धीमी आंच पर करीब 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। इसके बाद उसे बाहर निकालकर अलग रख दें। फिर उसी पैन में धनिया के बीज, जीरा, सरसों के बीज, मेथी के बीज, सफेद और काली मिर्च के दाने, सौंफ के बीज, तेज पत्ता, लौंग, इलायची डालना है।
साथ ही जावित्री, जायफल, दालचीनी, काली इलायची के बीज और काजू डालें और इन मसालों को चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनना है। इसके बाद गैस बंद कर दें। फिर खसखस डालकर उसे भी गरम मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें ठंडा होने दें। फिर मिक्सर जार को अच्छी तरह सुखा लें।
अब आपको उसमें ये सभी मसाले और भुनी हुई सूखी मिर्च डालकर दरदरा पीसना है। इसके बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक और लहसुन पाउडर, नमक डालकर बारीक पाउडर बनाना है। लीजिए आपका चिकन मसाला पाउडर तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। यह कम से कम 34 महीने तक स्टोर किया जा सकता है।



