आईपीएल 2026 में प्रभसिमरन सिंह का जलवा लगातार जारी है। उन्होंने पिछली पांच पारियों में अपना चौथा अर्धशतक ठोक दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 44 गेंद पर 59 रन की पारी खेली। इसी के साथ उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। खास बात यह थी कि उस मामले में प्रभसिमरन ने दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा।

प्रभसिमरन सिंह अब पंजाब किंग्स के लिए तीसरे सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। प्रभसिमरन ने साथ ही इस आईपीएल में भी अपना लाजवाब प्रदर्शन जारी रखा है। इस मैच में 59 रन की पारी के बाद वह संजू सैमसन, इशान किशन और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों से भी आगे निकल गए हैं। इस सीजन प्रभसिमरन सिंह का यह आईपीएल 2026 में भी चौथा पचासा था।
पंजाब की टीम के लिए IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 25 : केएल राहुल
- 21 : शॉन मार्श
- 12 : प्रभसिमरन सिंह*
- 11 : क्रिस गेल
प्रभसिमरन सिंह का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
प्रभसिमरन सिंह अभी तक आईपीएल 2026 के 8 मैचों की सात पारियों में 346 रन बना चुके हैं। उनका औसत 57.67 और स्ट्राइक रेट 179.27 का रहा है। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक के साथ 37 चौके और 17 छक्के लगाए हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इस पारी के बाद छठे स्थान पर हैं। पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन अभी तक वह नंबर 1 बल्लेबाज रहे हैं।
आईपीएल 2025 में भी उनका जलवा रहा था। अभी तक प्रभसिमरन के नाम आईपीएल करियर में 59 मैचोंं की 58 पारियों में 1651 रन दर्ज हैं। उनके नाम 11 अर्धशतक और एक शतक दर्ज है। पिछले कुछ सालों में वह पंजाब किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। पिछले मेगा ऑक्शन में पंजाब ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को ही सिर्फ रिटेन किया था।
PBKS vs RR: वैभव फिट, हेटमायर और बिश्नोई बाहर; पंजाब की टीम में क्यों नहीं खेल रहे उपकप्तान शशांक सिंह?
आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों में 22 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी फिट हैं तो पंजाब के बड़े प्लेयर शशांक सिंह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।



