आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से जलवा बिखेरा और के भी गेंदबाजों की क्लास लगा दी। शुरुआत अर्शदीप सिंह की धुनाई से हुई और उसके बाद लॉकी फर्ग्युसन व मार्को यानसेन को भी उन्होंने नहीं बख्शा। उन्होंने 16 गेंद पर 43 रन की तूफानी पारी खेली और तीन चौके व 5 छक्के लगाकर धुआंधार 43 रन बना दिए। इसी के साथ उनके नाम इस सीजन 400 रन भी हुए और ऑरेंज कैप भी उनके नाम हुई।

वैभव सूर्यवंशी का फिर तूफान: 5 छक्के, 400 रन पूरे, अर्शदीप, फर्ग्युसन और यानसेन की लगाई क्लास; हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल
वैभव सूर्यवंशी का फिर तूफान: 5 छक्के, 400 रन पूरे, अर्शदीप, फर्ग्युसन और यानसेन की लगाई क्लास; हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान फर्ग्युसन के खिलाफ अपने हेलीकॉप्टर शॉट से भी महफिल लूटीं। वैभव एक बार फिर से ऑरेंज कैप होल्डर इस सीजन बन गए हैं। 9वीं पारी में वैभव ने 400 रन का आंकड़ा छुआ और इस सीजन यहां तक पहुंचने वाले वह बल्लेबाज बने। वैभव ने इस पारी में एक बार फिर से सभी गेंदबाजों की क्लास लगाई। आखिरकार अर्शदीप सिंह ने उनका विकेट झटका और राजस्थान को 51 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

ने आईपीएल 2026 में अभी तक 9 मैचों की 9 पारियों में 44.44 की औसत और 238.10 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बना लिए हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा 37 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने 34 चौके भी इस सीजन लगाए हैं। वह अभिषेक शर्मा, केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में नंबर 1 पर आ गए हैं।

The quicker they come, quicker they go off his bat! 👊💥

🎥 Vaibhav Sooryavanshi with another big blitz today 👏

Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/7UV22dKxHr

— IndianPremierLeague April 28, 2026

पंजाब ने दिया राजस्थान को 223 का लक्ष्य

इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने अच्छा स्कोर बनाया। मार्कस स्टाइनिस ने 22 गेंद पर 62 रन की नाबाद आतिशी पारी खेलते हुए पंजाब किंग्स का स्कोर 20 ओवर में 222 रन तक पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में उन्होंने बृजेश शर्मा के ऊपर 24 रन ठोके। खेली। प्रियांश आर्या ने 11 गेंद पर 29 रन बनाकर एक बार फिर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

PBKS vs RR: वैभव फिट, हेटमायर और बिश्नोई बाहर; पंजाब की टीम में क्यों नहीं खेल रहे उपकप्तान शशांक सिंह?

आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों में 22 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी फिट हैं तो पंजाब के बड़े प्लेयर शशांक सिंह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।