बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और चर्चित प्रेम कहानियों में से एक थी दिलीप कुमार और सायरा बानो की मोहब्बत। उम्र का बड़ा फासला, स्टारडम का दबदबा और फिल्मी दुनिया की चमकदमक—इन सबके बीच भी सायरा बानो का प्यार कभी कम नहीं हुआ। एक पुराने इंटरव्यू में खुद दिलीप कुमार ने बताया था कि सायरा ने उनसे अपने प्यार का इजहार किस तरह किया था। उस वक्त सायरा ने जो कहा, वह आज भी सुनने वालों के दिल छू लेता है “मेरी मोहब्बत हम दोनों के लिए काफी है।

‘मेरी मोहब्बत हम दोनों के लिए काफी है’, जब दिलीप कुमार के लिए सायरा बनो ने किया था अपने प्यार का इजहार | रील गाथा
‘मेरी मोहब्बत हम दोनों के लिए काफी है’, जब दिलीप कुमार के लिए सायरा बनो ने किया था अपने प्यार का इजहार | रील गाथा

कलर्स सिनेप्लेक्स के साथ बातचीत में सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए अपने प्यार, शादी और रिश्ते को लेकर बेहद भावुक और दिल छू लेने वाली बातें कही थीं। बातचीत के दौरान उनके शब्दों से साफ जाहिर हो गया था वह दिलीप कुमार को सिर्फ पति नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा मानती हैं। इंटरव्यू

सायरा बानो ने बताया कि जब वह बहुत छोटी थीं, तभी से दिलीप कुमार उनकी पसंद थे। उन्होंने कहा कि 12 साल की उम्र में ही उन्होंने मन बना लिया था कि अगर शादी करेंगी तो सिर्फ दिलीप कुमार से करेंगी। उनके लिए यह किसी सपने जैसा था।

दिलीप कुमार उनके लिए सिर्फ स्टार नहीं थे

सायरा ने कहा कि लोग दिलीप कुमार को बड़े अभिनेता के रूप में देखते थे, लेकिन वह उन्हें बेहद सुलझे, शरीफ और संवेदनशील इंसान के रूप में जानती थीं। उनके व्यक्तित्व, तहजीब और बात करने के अंदाज ने उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित किया।

शादी होना किसी सपने के सच होने जैसा था

सायरा बानो ने कहा कि दिलीप कुमार से शादी होना उनके लिए किसी ख्वाब के पूरा होने जैसा था। उन्होंने कई बार कहा कि उन्हें यकीन नहीं होता था कि जिनको वह बचपन से चाहती थीं, वही उनके जीवनसाथी बने।

उम्र के फासले को कभी मुद्दा नहीं माना

सायरा ने कहा कि उम्र का अंतर उनके रिश्ते में कभी मायने नहीं रखता था। उनके लिए जरूरी था प्यार, सम्मान और साथ। यही वजह थी कि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहा।