वैभव सूर्यवंशी ने में अपने 400 रन इस सीजन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन समेत चार धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। वहीं उन्होंने 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाकर इतिहास भी रचा।

IPL में जो कोई नहीं कर पाया, वैभव ने कर दिखाया
इससे पहले आईपीएल के किसी भी सीजन में किसी बल्लेबाज ने 400 रन 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से नहीं बनाए थे। यानी आईपीएल में 2008 से 2025 तक जो नहीं हुआ था, वह वैभव ने 2026 में कर दिखाया है। उन्होंने के खिलाफ महज 16 गेंद पर 43 रन की पारी खेलते हुए जलवा बिखेरा। इस पारी में वैभव ने पांच छक्के लगाए। वैभव के नाम इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हो गए हैं।
IPL के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड
- 167 गेंद: वैभव सूर्यवंशी, 2026
- 188 गेंद: आंद्रे रसेल, 2019
- 195 गेंद: अभिषेक शर्मा, 2024
- 197 गेंद: निकोलस पूरन, 2025
- 200 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल, 2014
खतरे में आया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड
वैभव के नाम में 37 छक्के 9 मैच खेलकर ही दर्ज हो गए हैं। आपको बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। 2012 से यह रिकॉर्ड टूटा नहीं है। इस बार वैभव जिस तरह खेल रहे हैं, अभी कम से कम 5 लीग मैच उनके पास बाकी हैं। अगर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंची तो वैभव के पास पांच से अधिक पारियां होंगी। सीजन के अंत तक अगर 22 छक्के वह लगाते हैं तो क्रिस गेल का यह महारिकॉर्ड इस सीजन टूट सकता है।
वैभव सूर्यवंशी का फिर तूफान: 5 छक्के, 400 रन पूरे, अर्शदीप, फर्ग्युसन और यानसेन की लगाई क्लास; हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 40वें मैच में भी जलवा बिखेरा और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की क्लास लगा दी। उन्होंने इस पारी में अपने सीजन के 400 रन पूरे किए और एक बार फिर से ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए।



