भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 अप्रैल को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों अयोध्यामुंबई और बनारसपुणे को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी. लंबी दूरी की यात्रा अब पहले से ज्यादा सस्ती, तेज और आरामदायक होगी, जिससे यात्रियों, तीर्थयात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

रेलवे का बड़ा तोहफा! आज से दौड़ेंगी अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे अमृत भारत ट्रेनें; PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
रेलवे का बड़ा तोहफा! आज से दौड़ेंगी अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे अमृत भारत ट्रेनें; PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

भारतीय रेलवे ने देश के यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को लॉन्च करेंगे, जिनमें बनारसपुणे और अयोध्यामुंबई रूट शामिल हैं. इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा.

बनारसपुणे अमृत भारत एक्सप्रेस बनारस से हडपसर तक चलेगी और अपने रूट पर लगभग 20 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें प्रयागराज, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल और मनमाड जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी.

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

वहीं, अयोध्यामुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या धाम जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलेगी. यह ट्रेन 14 प्रमुख स्टेशनों जैसे सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक रोड पर रुकेगी. इससे यात्रियों को सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी और बारबार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इन ट्रेनों के शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा. बनारस जाने वाले श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जबकि अयोध्या जाने वाले यात्री राम मंदिर के दर्शन के लिए सुविधाजनक यात्रा कर पाएंगे. इसके अलावा, ये रेल सेवाएं व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देंगी. बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि विभिन्न राज्यों के बीच आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे.