गर्मियों के मौसम में आम का सेवन लोग खूब करते हैं। किसी को पका हुआ आम ऐसी ही खाना पसंद होता है, तो कोई इसके शेक, स्मूदी, लस्सी, आइसक्रीम और आम पन्ना जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाता है। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने का भी काम करता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले आम अक्सर पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से नहीं पकाए जाते। कई बार उन्हें जल्दी पकाने के लिए केमिकल या कृत्रिम गैसों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

पुराने समय में कैसे पकाते थे आम, इन 5 देसी तरीकों से प्राकृतिक रूप से होते हैं रसदार
पुराने समय में कैसे पकाते थे आम, इन 5 देसी तरीकों से प्राकृतिक रूप से होते हैं रसदार

पुराने समय में जब केमिकल और कृत्रिम गैस जैसी चीजें उपलब्ध नहीं थीं, तब भी लोग आम पकाते थे जो पूरी तरह से प्राकृतिक तरीका होता था। ये तरीका न सिर्फ सुरक्षित होते हैं बल्कि आम के स्वाद और मिठास को भी बेहतर बनाते हैं। आप भी उन्हीं पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर घर पर आसानी से आम पका सकते हैं। आम को घर पर प्राकृतिक तरीके से पकाने के कई सरल उपाय हैं, जिनसे बिना किसी नुकसान के फल धीरेधीरे अपने आप पक जाता है। आइए जानते हैं किनकिन तरीकों से आम को सुरक्षित और प्राकृतिक रूप से पकाया जा सकता है।

1 भूसे या चावल में दबाकर पकाएं
कच्चे आमों को प्राकृतिक तरीके से पकाने का सबसे पुराना और प्रभावी तरीका भूसा या चावल का उपयोग करना है। इसके लिए कच्चे आमों को एक सूखे और साफ डिब्बे में डालकर उसमें भूसा या फिर कच्चा चावल भर दें। आम को भूसे या चावल के बीच में इस तरह दबाकर रखें कि वे पूरी तरह ढक जाएं। ये दोनों प्राकृतिक रूप से हल्की गर्माहट बनाए रखते हैं, जिससे आम धीरेधीरे पकने लगता है। आमतौर पर 2 से 4 दिनों के भीतर आम अच्छी तरह पक जाते हैं

2 केले के साथ रखें
पके हुए केले एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो आम को जल्दी पकाने में मदद करती है। आप कच्चे आमों को पके हुए केले के साथ एक पेपर बैग या बंद डिब्बे में रख सकते हैं। इससे आम प्राकृतिक रूप से जल्दी और अच्छी तरह पकते हैं।

3 अखबार का ऐसे करें इस्तेमाल
कच्चे आमों को अखबार में अच्छी तरह लपेटकर किसी सूखी और गर्म जगह पर रख दें। अखबार नमी को नियंत्रित रखने में मदद करता है और आम से निकलने वाली प्राकृतिक गैस को भीतर रोके रखता है, जिससे वह जल्दी और समान रूप से पकने लगते हैं।

4 धान या चावल में पकाए
कच्चे आमों को सूखे चावल या धान के बीच दबाकर रखने से वे जल्दी पक सकते हैं। चावल की गर्माहट और आम से निकलने वाली एथिलीन गैस एक साथ मिलकर पकने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं, जिससे आम प्राकृतिक रूप से नरम और मीठे हो जाते हैं।

5 कमरे में ऐसे पकाएं
आम को सीधे फ्रिज में रखने के बजाए सामान्य कमरे के तापमान पर भी छोड़ देने से वे धीरेधीरे और प्राकृतिक तरीके से पकते हैं।