Gold Silver Price Today April 29: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और मजबूत डॉलर इंडेक्स के चलते 29 अप्रैल को सुबहसुबह सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोने के साथसाथ चांदी के दाम भी भर भराकर गिर गए हैं. इससे पहले सर्राफा बाजार में मंगलवार देर रात चांदी की कीमत गिरकर 2.44 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी. वहीं सोना 1.54 लाख रुपये पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत1,49,918 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,37,100 रुपये पर बंद हुआ. बुधवार सुबह कॉमैक्स पर सोने की कीमत में 0.11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सोना 5.26 डॉलर की गिरावट के साथ 4,590.52 डॉलर पर पहुंच गया है.

कितना सस्ता हुआ सोना
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24कैरेट वाले सोने की कीमत 1,48,780 रुपये प्रति 10 ग्राम , वहीं 22कैरेट वाला सोना 1,45,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.जो सोना साल के शुरुआत में लगातार चढ़ते हुए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, आज वो लगातार गिर रहा है. अगर कीमतों के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपये पर पहुंच गया. 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई है.
चांदी की कीमत में भारी गिरावट
आज 10 ग्राम सोना 1.49 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई से 27000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. जो चांदी 29 जनवरी को3.86 लाख प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी, वो आज 2.37 लाख रुपये पर पहुंच गई है. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1.49 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है.



