इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए शतक जड़ा। क्विंटन डिकॉक के चोटिल होने के कारण रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में मौका मिला। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सनथ जयसूर्या के दोदो रिकॉर्ड तोड़े। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कम गेंद पर शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा टीम के लिए सबसे बड़ी पारी भी उनके नाम हो गई।

जयसूर्या ने 2008 में के खिलाफ 45 गेंद पर शतक जड़ा था। तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इसी सीजन 45 गेंद पर शतक जड़ा था। कैमरन ग्रीन ने सनराइजर्स के खिलाफ 2023 में 47 और सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंद पर शतक जड़ा था। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रियान रिकेल्टन शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले तिलक और क्विंटन डिकॉक ने शतक जड़े थे।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी पारी
रयान रिकेल्टन 55 गेंद पर नाबाद 123 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। 223.64 का स्ट्राइक रेट रहा। इस पारी के साथ वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। जयसूर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2008 में नाबाद 114 रन बनाए थे।
रिकेल्टन का आईपीएल में पहला शतक
रिकेल्टन ने अपनी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए। आईपीएल में उनका पहला शतक है। टी20 में यह उनकी कुल चौथा शतक भी है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सीजन के पहले मैच में 43 गेंदों में 81 रन बनाया था, लेकिन रिकेल्टन अपनी अगली चार पारियों में से तीन में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। । इसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मैचों के लिए ड्रॉप कर दिया गया।
रिकेल्टनजैक्स की जोड़ी ने दिलाई तूफानी शुरुआत
रिकेल्टन को साउथ अफ्रीका टीम के साथी क्विंटन डिकॉक को वार्मअप करते समय लगी चोट के कारण सनराइजर्स के खिलाफ मौका मिला। रिकेल्टन और विल जैक्स की नई ओपनिंग जोड़ी ने सनराइजर्स के खिलाफ तूफानी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में 78 रन बनाए। उनकी ओपनिंग पार्टनरशिप 43 गेंदों में 93 रन की हुई। जैक्स 22 गेंदों में 46 रन बनाकर नितीश कुमार रेड्डी का शिकार हुए।
कहीं आईपीएल 2026 से बाहर न हो जाएं रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस 8 मैच खेल चुकी है। 12 अप्रैल को आखिरी बार रोहित शर्मा खेले थे। हार्दिक पंड्या ने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कहा था कि रोहित शर्मा कुछ मैच नहीं खेलेंगे। ।



