1990 में सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। इस फिल्म में दो नए कलाकार थे वो भी नॉन फिल्मी बैकग्राउंड के और पहली ही फिल्म से दोनों रातोंरात स्टार बन गए। लेकिन, पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद भी इन दोनों स्टार्स का करियर पटरी से उतर गया। हम बात कर रहे हैं 1990 में रिलीज हुई ‘आशिकी’ और इसके कलाकारों राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की, जो बड़े पर्दे से नदारद हैं। इस बीच राहुल रॉय का एक वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसे देखने के बाद अभिनेता के फैंस की निराशा का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तो राहुल रॉय को ट्रोल करना तक शुरू कर दिया है, जिससे साफ होता है कि इंटरनेट यूजर आशिकी स्टार के इस वीडियो से बिलकुल खुश नहीं हैं।

राहुल रॉय का वीडियो वायरल
राहुल रॉय का ये वीडियो डॉ. वनिता घडगे नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, जिसमें राहुल रॉय इस महिला के साथ अपने फेमस गानों पर नाचते और एक्ट करते नजर आ रहे हैं। आशिकी के गानों पर राहुल रॉय और वनिता घडगे के ढेरों रील हैं, जोदेखने में काफी अजीब लग हे हैं। वीडियो में राहुल रॉय के चेहरे पर अजीब एक्सप्रेशन हैं और वह असहज लग रहे हैं। महिला जहां इधरउधर झूम रही है और प्यार जता रही है तो वहीं राहुल एक ही जगह पर किसी पुतले जैसे खड़े हैं। वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और इसे लेकर निराशा जाहिर की है। जहां कई ने अभिनेता को ट्रोल किया तो कई उनका सपोर्ट करते दिखे।
राहुल रॉय के पीछे पड़े ट्रोल
वायरल हो रहे वीडियोज में से एक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘इस रील के लिए उन्हें नशीली दवा दी गई है, जैसे थाईलैंड में टाइगर्स के साथ करते हैं।’ वहीं एक ने लिखा ‘मुझे लगा, वो महिला किसी आउटफिट के लिए उनका नाप ले रही है।’ एक लिखता है ‘कई बार आप बस ये उम्मीद कर सकते हैं कि ये एआई हो, लेकिन फिर आप कमेंट पढ़ते हैं और पता चलता है कि नहीं ये तो सच है।’ एक अन्य ने लिखा ‘क्या मजबूरी थी इन दोनों की और क्या मजबूरी थी मेरी जो ये पूरा रील देख लिया।’
राहुल रॉय का करियर
1990 में आशिकी की रिलीज के बाद राहुल रॉय का स्टारडम कल्पना से परे था। हर तरफ बस उन्हीं के चर्चे थे और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी, लेकिन वह ‘आशिकी’ का जादू दोहराने में असमर्थ रहे। धीरेधीरे अभिनेता बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर होने लगे। 2020 में राहुल रॉय तब फिर सुर्खियों में आ गए, जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इस समय वह फिल्मों से काफी हद तक दूर हो चुके थे। हालांकि, अब वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरेंवीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में राहुल रॉय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सूटकेस उठाए चलते नजर आए थे।
ः



