रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें “हिटमैन” के नाम से भी जाना जाता है। उनके नाम क्रिकेट जगत के कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें तोड़ना नामुमकिन सा लगता है। रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL का खिताब जीता। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 में ICC T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, जिसके बाद उन्होंने T20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। रोहित अपनी ‘पुल शॉट’ और टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं वो अपनी बातों से लोगों को मोटिवेट भी करते हैं। वो आज के समय में करोड़ों युवाओओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। ऐसे में यहां हम उनके मोटिवेशनल कोट्स लाए हैं, जो आपको सफलता के शिखर तक पहुंचाएगी।
Rohit Sharma Motivational Inspirational Quotes in Hindi

- खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, दुनिया आप पर विश्वास करेगी।
- चाहे मैदान के अंदर रहूं या बाहर, मैं हमेशा पॉजिटिव रहने में विश्वास रखता हूं।
- चाहे जीत हो या हार, मैं हर मैच से सीखने की कोशिश करता हूं।
- सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।
- आपको इंटरनेशनल लेवल पर सफल होने के लिए दिमागी तौर पर मजबूत बनना पड़ेगा।
- आपको यह महसूस करने की जरूरत है कि आपके पास टारगेट के लिए कुछ होना चाहिए।
- किसी भी परिस्थिति में कभी हार ना मानें। सफलता अंतिम नहीं है, विफलता घातक नहीं है।
- जो चीजें कंट्रोल में नहीं, उनमें टाइम और एनर्जी बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है।



